खेल : शतरंज - गुकेश ने 19वें जन्मदिन पर नाकामूरा को हराया
गुकेश ने 19वें जन्मदिन पर नाकामूरा को हराया नॉर्वे शतरंज स्टेवेंगर (नॉर्वे), एजेंसी।

गुकेश ने 19वें जन्मदिन पर नाकामूरा को हराया नॉर्वे शतरंज स्टेवेंगर (नॉर्वे), एजेंसी। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन के मौके पर नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अमेरिका के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामूरा को मात देकर अंकों का खाता खोला। हालांकि अर्जुन एरिगेसी को गुरुवार को यहां पहली हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती दो दौर में मैग्नस कार्लसन और एरिगेसी से हारने वाले गुकेश ने सफेद मोहरों से नाकामूरा को समय के दबाव में रखा और 42 चाल में बाजी जीतकर तीन अंक जुटाए। छह खिलाड़ियों के डबल राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में एरिगेसी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना से हार गए।
गत चैंपियन कार्लसन को आर्मागेडोन टाईब्रेक में चीन के वेई यी ने हराया। कारुआना तीन और अंक जुटाकर छह अंक के साथ शीर्ष पर हैं। कार्लसन पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एरिगेसी और नाकामूरा 4.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। महिला वर्ग में दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हंपी और यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक छह अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। हंपी ने तीसरे दौर में सफेद मोहरों से ग्रैंडमास्टर सारा खादेम को हराया। चीन की जू वेनजुन ने आर वैशाली को आर्मागेडोन टाईब्रेक में शिकस्त दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।