Lalu Prasad Yadav Admitted to AIIMS Delhi After Health Decline राजद प्रमुख लालू प्रसाद दिल्ली एम्स में भर्ती, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsLalu Prasad Yadav Admitted to AIIMS Delhi After Health Decline

राजद प्रमुख लालू प्रसाद दिल्ली एम्स में भर्ती

पटना के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके रक्तचाप में अचानक गिरावट आई थी। बाद में, उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 2 April 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
राजद प्रमुख लालू प्रसाद दिल्ली एम्स में भर्ती

तबीयत बिगड़ने के बाद पटना के पारस अस्पताल में कराया उपचार पटना में उपचार के बाद राबड़ी देवी के साथ दिल्ली के लिए भरी उड़ान

नई दिल्ली, एजेंसी। राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। पटना से रेफर करने के बाद उन्हें एम्स-दिल्ली में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि 76 वर्षीय नेता को एम्स में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. राकेश यादव के नेतृत्व में कार्डियो-न्यूरो सेंटर की कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

उन्हें कुछ समय के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रात करीब 9.35 बजे इलाज के लिए एम्स लाया गया। पटना में मीडिया से उनके बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद की पीठ और हाथ में घाव हो गए हैं, जिसका उन्हें दिल्ली में ऑपरेशन कराने की उम्मीद है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा, लालू यादव दोपहर में दिल्ली की उड़ान भरने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। मेरी मां राबड़ी देवी उनके साथ हैं।

अचानक ब्लउप्रेशर हुआ कम :

तेजस्वी ने बताया कि सुबह के समय लालू यादव का रक्तचाप अचानक गिर गया, जिसके बाद हम उन्हें पारस अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले प्रकाश सिन्हा के अनुसार, लालू यादव को आपातकालीन वार्ड में रखा गया था, जहां नसों के माध्यम से उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। वह जानना चाहते थे कि क्या वह एयर एंबुलेंस से दिल्ली जा सकते हैं। हमने उनसे जाने को कहा। शाम पांच बजे उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद शाम बजे उन्होंने दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने कहा, मेरे पिता साहसी व्यक्ति हैं। उन्होंने सामान्य विमान से यात्रा करना चुना। हालांकि, युवा नेता ने स्वीकार किया कि परिवार 70 वर्षीय बुजुर्ग के बारे में चिंतित था, जो कई वर्षों से मधुमेह से पीड़ित हैं और उनका हृदय शल्य चिकित्सा और किडनी प्रत्यारोपण भी हो चुका है। बता दें कि लालू प्रसाद चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराए गए थे और स्वास्थ्य कारणों से कई वर्षों से जमानत पर बाहर हैं।

संक्रमण से बढ़ी लालू की परेशानी

पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लालू प्रसाद की पीठ और कलाई के समीप घाव (बलतोड़) हो गया है। शरीर में संक्रमण है। शुगर के मरीज होने के कारण वह ठीक नहीं हो पा रहा है। इसलिए उन्हें दिल्ली इलाज के लिए ले जाने को कहा गया। फिलवक्त, लालू प्रसाद की सेहत स्थिर है। यह बात पारस अस्पताल के प्रमुख डॉ. एए हई ने मीडिया से कही।

डॉ. एए हई ने बताया कि जांच के क्रम में उनका बीपी कम पाया गया और शुगर का लेवल बढ़ा हुआ था। शरीर में सुस्ती थी जो प्रारंभिक इलाज के बाद ठीक हो गई। बुधवार को परेशानी बढ़ने पर उन्हें शाम चार बजे एयर इंडिया की उड़ान से इलाज के लिए दिल्ली रवाना होना था। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना एयरपोर्ट पहुंच भी गईं।

लेकिन, लालू प्रसाद को सुस्ती ज्यादा महसूस होने के कारण उनके पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव एयरपोर्ट ले जाने के पहले करीब तीन बजे उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य जांच के लिए स्थानीय पारस अस्पताल ले गए। प्रारंभिक जांच एवं इलाज के बाद चिकित्सकों ने शाम करीब पांच बजे उन्हें दिल्ली ले जाने की अनुमति दे दी। इधर, राजद के विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बताया कि दिल्ली स्थित एम्स के चिकित्सकों की निगरानी में लालू प्रसाद का पहले से इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।