Mandatory Bengali Language on Signboards in Siliguri West Bengal सिलीगुड़ी में सभी साइनबोर्ड पर बंगाली भाषा अनिवार्य, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMandatory Bengali Language on Signboards in Siliguri West Bengal

सिलीगुड़ी में सभी साइनबोर्ड पर बंगाली भाषा अनिवार्य

सिलीगुड़ी, एजेंसी। बंगाल के शहर सिलीगुड़ी में सभी साइनबोर्ड, होर्डिंग और

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 21 March 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
सिलीगुड़ी में सभी साइनबोर्ड पर बंगाली भाषा अनिवार्य

सिलीगुड़ी, एजेंसी। बंगाल के शहर सिलीगुड़ी में सभी साइनबोर्ड, होर्डिंग और साइनेज में किसी भी अन्य भाषा के साथ बंगाली का होना अनिवार्य कर दिया है। नगर निगम के अध्यक्ष गौतम देब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देब ने बताया कि निगम ने इस बाबत दुकानों, कंपनियों, शॉपिंग मॉल, कार्यालयों, रेस्तरां, होटलों, अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों को निर्देश जारी किए हैं। देब ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य बंगाल की भाषाई विरासत को बढ़ावा देना और उसे संरक्षित करना है। निर्देश का पालन बंगाली वर्ष के पहले दिन 14 अप्रैल तक किया जाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।