Mumbai Faces Disruptions Due to Heavy Rainfall Affecting Transport मुंबई में लगातार बारिश से रेल व सड़क यातायात प्रभावित, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Faces Disruptions Due to Heavy Rainfall Affecting Transport

मुंबई में लगातार बारिश से रेल व सड़क यातायात प्रभावित

-मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जताई भारी बारिश की आशंका मुंबई, एजेंसी मुंबई

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 June 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
मुंबई में लगातार बारिश से रेल व सड़क यातायात प्रभावित

मुंबई में सोमवार सुबह हुई लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश के कारण रेल, मेट्रो व सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई व उसके उप नगरीय इलाकों में बादल छाए रहने व भारी बारिश की आशंका जताई है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बीते 24 घंटों में मुंबई में औसतन 85 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी उप नगर में 58 और पश्चिमी उपनगर में 75 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार शाम व मंगलवार को समुद्र में हाई टाइड का अनुमान जताया है।

लगातार बारिश के चलते मुंबई व उप नगर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। मध्य व पश्चिमी रेलवे की उप नगरीय ट्रेन सेवा पर भी बारिश का असर देखने को मिला। यात्रियों ने दावा किया कि मध्य रेलवे की ट्रेनें सोमवार सुबह 20 से 30 मिनट की देरी से चलीं। इसके चलते काम पर जाने वाले दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं मेट्रो की घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा लाइन भी दोपहर तक प्रभावित रही। आजाद नगर स्टेशन पर बिजली के तारों के ऊपर प्लास्टिक शीट गिरने से परिचालन बाधित रहा। मुंबई मेट्रो ने बाद में ‘ एक्स पर परिचालन सामान्य होने की जानकारी दी। बारिश में सड़कों पर जलभराव के कारण सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।