New 27-Meter Clock Tower Planned at Talkatora Roundabout in Lutyens Delhi लुटियन दिल्ली क्षेत्र में बनेगा 27 मीटर ऊंचा घंटाघर, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNew 27-Meter Clock Tower Planned at Talkatora Roundabout in Lutyens Delhi

लुटियन दिल्ली क्षेत्र में बनेगा 27 मीटर ऊंचा घंटाघर

लुटियन दिल्ली में तालकटोरा राउंड अबाउट पर 27 मीटर ऊँचा घंटाघर बनाने की योजना है। इस परियोजना को दिल्ली शहरी कला आयोग से स्वीकृति मिल चुकी है। घंटाघर का उद्देश्य लुटियन दिल्ली की पहचान को स्थापित करना...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 06:50 PM
share Share
Follow Us on
लुटियन दिल्ली क्षेत्र में बनेगा 27 मीटर ऊंचा घंटाघर

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लुटियन दिल्ली क्षेत्र में तालकटोरा राउंड अबाउट पर 27 मीटर ऊंचा घंटाघर बनाने की योजना है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि इस परियोजना को दिल्ली शहरी कला आयोग से स्वीकृति मिल चुकी है चहल ने बताया कि इसका उद्देश्य लुटियन दिल्ली में एक विशिष्ठ पहचान स्थापित करना है। देश के अधिकांश नगर निगमों के पास अपने प्रतीकात्मक घंटाघर होते हैं और अब एनडीएमसी भी ऐसा ही एक भव्य स्थापत्य चिह्न स्थापित करने जा रही है। चहल ने बताया कि घंटाघर में दो मीटर व्यास की घड़ी लगी होगी। यह संरचना अष्टकोणीय डिजाइन में होगी, जिसे आरसीसी से निर्मित किया जाएगा और मिट्टी की ईंटों की परत से सजाया जाएगा।

इसके चारों ओर ग्रेनाइट, स्टील रेलिंग और संगमरमर की सजावट की जाएगी। परियोजना की अनुमानित लागत 1.3 करोड़ है और निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने बताया कि घंटाघर न केवल समय बताने वाले उपकरण होते हैं बल्कि एक शहर की पहचान, विरासत और स्थापत्य के प्रतीक भी होते हैं। ऐतिहासिक रूप से ये सार्वजनिक समय और जानकारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं। घंटाघर में आंतरिक सीढ़ियां होंगी जिससे मरम्मत और रख-रखाव के कार्य आसानी से किए जा सकें। सुरक्षा के लिए इसके चारों ओर रेलिंग लगाई जाएगी और आधार क्षेत्र को संगमरमर से सजाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।