Priyanka Gandhi Condemns Gang Rape of Student in Odisha - Rising Violence Against Women ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही : प्रियंका गांधी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPriyanka Gandhi Condemns Gang Rape of Student in Odisha - Rising Violence Against Women

ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओडिशा में 20 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। घटना के बाद 10 आरोपियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 June 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओडिशा में 20 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। ओडिशा के प्रसिद्ध गोपालपुर समुद्र तट पर हुई इस शर्मनाक घटना के बाद 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात की है, जब निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा अपने सहपाठी और प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी। प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, ओडिशा में 10 लोगों ने एक छात्रा के साथ जिस तरह बर्बरता की, उसकी निंदा करने के लिए कड़े से कड़े शब्द भी पर्याप्त नहीं हैं।

उन्होंने दावा किया कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री खुद स्वीकार करते हों कि पिछले पांच वर्षों में करीब 44,000 महिलाएं और बच्चे गायब हो चुके हैं, वहां महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता न देना भी अपने आप में महिलाओं के प्रति जुर्म है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।