Punjab Police Arrest Two in Khalistani Conspiracy Linked to Minister Bittoo s Allegations केंद्रीय मंत्री बिट्टू के आरोप पर एफआईआर दर्ज, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPunjab Police Arrest Two in Khalistani Conspiracy Linked to Minister Bittoo s Allegations

केंद्रीय मंत्री बिट्टू के आरोप पर एफआईआर दर्ज

- दो लोगों को हिरासत में लिया, चार की पहचान हुई चंडीगढ़, एजेंसी।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 April 2025 11:13 PM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय मंत्री बिट्टू के आरोप पर एफआईआर दर्ज

- दो लोगों को हिरासत में लिया, चार की पहचान हुई चंडीगढ़, एजेंसी।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लगाए गए आरोप पर पुलिस ने सोमवार को मोगा में एफआईआर दर्ज किया। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, बिट्टू ने ने आरोप लगाया कि अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े कुछ खालिस्तानी तत्व उन्हें और कुछ अन्य राजनेताओं को निशाना बनाने की साजिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट के लीक हुए स्क्रीनशॉट के जरिए साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

यूएपीए के तहत केस दर्ज

पुलिस उप महानिरीक्षक (फरीदकोट रेंज) अश्विनी कपूर ने कहा कि मोगा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में यूएपीए और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कपूर ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा रहे दो लोगों को पकड़ा गया है। अब तक चार लोगों की पहचान की गई है। वहीं व्हाट्सएप ग्रुप के अन्य सदस्यों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी वारिस पंजाब डे से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप के सभी सदस्यों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।