Rahul Gandhi Wishes Lalu Prasad Yadav on 77th Birthday Emphasizes Bond Beyond Politics लालू को जन्मदिन पर राहुल और खरगे ने दी शुभकामनाएं, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRahul Gandhi Wishes Lalu Prasad Yadav on 77th Birthday Emphasizes Bond Beyond Politics

लालू को जन्मदिन पर राहुल और खरगे ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को उनके 77वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समान मूल्यों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
लालू को जन्मदिन पर राहुल और खरगे ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। लालू प्रसाद बुधवार को 77 साल के हो गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स पर पोस्ट किया, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा, यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है।

उन्होंने कहा, आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। राहुल गांधी ने कहा, आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।