Rehabilitated Man-Eater Leopard Displayed at Sambalpur Zoo After Killing Two in 2023 संबलपुर चिड़ियाघर में आदमखोर तेंदुए को देख सकेंगे पर्यटक, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRehabilitated Man-Eater Leopard Displayed at Sambalpur Zoo After Killing Two in 2023

संबलपुर चिड़ियाघर में आदमखोर तेंदुए को देख सकेंगे पर्यटक

संबलपुर में एक आदमखोर नर तेंदुआ को पुनर्वास के बाद चिड़ियाघर में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया है। इस तेंदुए ने 2023 में दो लोगों को मार डाला और एक को घायल किया। इसे 5 नवंबर 2022 को नुआपाड़ा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 1 Oct 2024 08:57 PM
share Share
Follow Us on
संबलपुर चिड़ियाघर में आदमखोर तेंदुए को देख सकेंगे पर्यटक

संबलपुर, एजेंसी। एक आदमखोर नर तेंदुआ को पुनर्वास के बाद ओडिशा के संबलपुर चिड़ियाघर में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया है। इस तेंदुए ने 2023 में दो लोगों को मार डाला था और एक अन्य को घायल कर दिया था। सोमवार को हीराकुंड वन्यजीव प्रभाग की प्रभागीय वन अधिकारी अंशु प्रज्ञान दास ने यह जानकारी दी। डीएफओ ने बताया कि करीब 8 साल के इस तेंदुए को पिछले साल 5 नवंबर को नुआपाड़ा में पकड़ा गया था और संबलपुर चिड़ियाघर के बचाव केंद्र में लाया गया था। मंगलवार से प्रदर्शन के लिए रखे गए इस जानवर को बेहतर दृश्यता और देखने के अनुभव के लिए कांच के एक बड़े बाड़े में रखा गया है। मौजूदा मादा तेंदुए के साथ तेंदुए की जोड़ी को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की तकनीकी समिति ने भी मंजूरी दे दी है।

डीएफओ ने कहा, उनके व्यवहार के आधार पर कुछ दिनों या महीनों की निगरानी के बाद उन्हें एक साथ छोड़ दिया जाएगा। तेंदुओं को अलग-अलग समय पर सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा, जब तक कि वे एक साथ रहने के लिए उपयुक्त न हो जाएं। जंगली तेंदुए ने पिछले साल अक्टूबर और नवंबर के दौरान नुआपाड़ा में सुनाबेड़ा वन्यजीव अभयारण्य के बाहरी इलाके में कथित तौर पर एक महिला और एक किशोर को मार डाला था। साथ ही एक अन्य नाबालिग को घायल कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।