चलते-चलचे : मैडम तुसाद म्यूजियम में 'सॉसेज रोल' को सम्मान
लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में सॉसेज रोल को 'कल्चर कैपिटल' सेक्शन में शामिल किया गया है, जो किसी खाद्य वस्तु के लिए पहला सम्मान है। इसे शाही नीले मखमली तकिए पर रखा गया है और इसकी बनावट को बारीकी से...

लंदन, एजेंसी। लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में अब तक आपने मशहूर हस्तियों की मोम की मूर्तियां देखी होंगी, लेकिन अब एक खास स्नैक ने भी इस सूची में जगह बना ली है। ब्रिटेन में सबसे पसंद किए जाने वाला स्नैक ‘सॉसेज रोल को म्यूजियम के 'कल्चर कैपिटल' सेक्शन में शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब किसी खाद्य वस्तु को इस तरह का सम्मान मिला है। इस मोम की मूर्ति को एक शाही नीले मखमली तकिए पर रखा गया है, साथ ही एक स्मारक पट्टिका भी है जो इसके ब्रिटिश सांस्कृतिक महत्व को दर्शाती है। मैडम तुसाद के कलाकारों ने सॉसेज रोल की परतदार बनावट और सुनहरे रंग को बारीकी से उकेरा है।
ब्रिटेन की प्रसिद्ध बेकरी चेन 'ग्रेग्स' हर साल लगभग 365 मिलियन सॉसेज रोल बेचता है और प्रत्येक में 96 परतें होती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।