Security Guard Beaten for Protecting Stray Dog in Jyoti Nagar कुत्ते को मारने से रोका तो सुरक्षाकर्मी को पीटा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSecurity Guard Beaten for Protecting Stray Dog in Jyoti Nagar

कुत्ते को मारने से रोका तो सुरक्षाकर्मी को पीटा

नई दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक सुरक्षाकर्मी को एक बेसहारा कुत्ते को मारने से रोकने पर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा। कुलवंत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्हें घायल अवस्था में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 June 2025 05:18 PM
share Share
Follow Us on
कुत्ते को मारने से रोका तो सुरक्षाकर्मी को पीटा

नई दिल्ली, का.सं.। ज्योति नगर इलाके में शनिवार रात एक सुरक्षाकर्मी को कुछ लोगों ने बेसहारा कुत्ते को मारने से रोकने पर बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित कुलवंत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रामनगर एक्सटेंशन में किराए के मकान में रहने वाले कुलवंत निजी सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते हैं। शनिवार रात 10:30 बजे वह लक्ष्मी डेयरी के सामने 100 फुटा रोड पर ड्यूटी पर तैनात थे। पास में ही रहने वाला कपिल उर्फ पिंटू वहां अपना कुत्ता घुमा रहा था। वह वहां मौजूद एक बेसहारा कुत्ते को मारने लगा तो उन्होंने मना किया। इस पर आरोपी ने एक अन्य साथी को बुलाकर उनकी पिटाई कर दी।

पुलिस ने घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।