Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSenior Journalist Arrested for Disparaging Comments on Women in Guntur Andhra Pradesh
अमरावती व महिलाओं पर टिप्पणी में वरिष्ठ पत्रकार गिरफ्तार
गुंटूर पुलिस ने एक वरिष्ठ पत्रकार कृष्णम राजू को महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी विशाखापत्तनम से की गई है, जहां पत्रकार ने एक टेलीविजन शो में अमरावती और...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 12 June 2025 04:37 PM

गुंटूर (आंध्र प्रदेश), एजेंसी अमरावती व महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गुंटूर पुलिस ने एक वरिष्ठ पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक एस.सतीश ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार कृष्णम राजू ने हाल ही में एक टेलीविजन शो में अमरावती व वहां की महिलाओं के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में मिली शिकायत के आधार पर उसे बुधवार की रात विशाखापत्तनम से गिरफ्तार किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।