असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सात लाख लोग प्रभावित
-ब्रह्मपुत्र समेत नौ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं -दक्षिणी असम के

गुवाहाटी/गंगटोक, एजेंसी। असम में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को भी गंभीर बनी रही। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 21 जिलों में करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही राज्य में प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। ब्रह्मपुत्र समेत नौ प्रमुख नदियां पूरे राज्य में तीन स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि बराक नदी कछार जिले में खतरे के निशान से ऊपर है। बाढ़ से 1,494 गांव प्रभावित हुए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, पुलों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों, बिजली के खंभों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने कहा कि रेलवे पटरियों पर बढ़ते जलस्तर से दक्षिणी असम के विभिन्न हिस्सों में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हेलीकॉप्टर से 64 लोगों को सुरक्षित निकाला अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को उत्तरी सिक्किम के चाटेन क्षेत्र से हेलीकॉप्टर द्वारा कुल 63 लोगों को निकाला गया। अभी 64 पर्यटकों को बाहर निकाला जाना बाकी है। अधिकारियों ने बताया कि दिन में खराब मौसम के कारण बचाव अभियान को रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि चाटेन से 39 लोगों को पाकयोंग हवाई अड्डे तक पहुंचाने के लिए दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि चार अन्य लोगों को चीता हेलीकॉप्टर से निकाला गया। एक अन्य एमआई-17 हेलीकॉप्टर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से सीधा चाटेन पहुंचा और 20 पर्यटकों को बाहर निकाला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।