Tourists Avoid Japan Due to Earthquake Prediction from 1999 Novel चलते-चलते:::भूकंप की भविष्यवाणी के कारण जापान जाने से परहेज कर रहे पर्यटक, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTourists Avoid Japan Due to Earthquake Prediction from 1999 Novel

चलते-चलते:::भूकंप की भविष्यवाणी के कारण जापान जाने से परहेज कर रहे पर्यटक

1999 में प्रकाशित एक उपन्यास में जापान में 5 जुलाई 2025 को एक बड़ी आपदा की भविष्यवाणी के कारण पर्यटक जापान जाने से परहेज कर रहे हैं। इस भविष्यवाणी के कारण दक्षिण कोरिया, ताइवान और हांगकांग से बुकिंग...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 May 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
चलते-चलते:::भूकंप की भविष्यवाणी के कारण जापान जाने से परहेज कर रहे पर्यटक

टोक्यो, एजेंसी। 90 के दशक में प्रकाशित एक उपन्यास में भूकंप की भविष्यवाणी के कारण पर्यटक जापान जाने से परहेज कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में इस बार छुट्टियों के लिए बुकिंग कम हो गई है। क्योंकि रियो तात्सुकी द्वारा लिखित जापानी उपन्यास द फ्यूचर आई सॉ में कहा गया है कि 5 जुलाई 2025 को जापान में बड़ी आपदा आएगी। इस भविष्यवाणी का हालांकि कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है लेकिन कई एशियाई देशों से जापान में छुट्टियों के लिए बुकिंग में भारी गिरावट के लिए इसे जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। दक्षिण कोरिया, ताइवान और हांगकांग में सबसे अधिक इसका असर है, वहां से बुकिंग में 83 फीसदी तक गिरावट आई है।

रियो तात्सुकी द्वारा लिखित यह ग्राफिक उपन्यास पहली बार 1999 में प्रकाशित हुआ था। पुस्तक के कवर पर मार्च 2011 में बड़ी आपदा का जिक्र किया गया था। मार्च 2011 में जापान में घातक भूकंप और सुनामी आई थी। इसी किताब की 2021 में प्रकाशित नए संस्करण में तात्सुकी ने कहा है कि अगली बड़ी आपदा 5 जुलाई 2025 को होगी। अपने दावों के आधार पर उन्होंने लोगों को जापान से दूर रहने की चेतावनी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।