Tragic Road Accident in Jaipur Bride Among Five Dead Eight Injured राजस्थान : हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत, आठ बाराती घायल, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTragic Road Accident in Jaipur Bride Among Five Dead Eight Injured

राजस्थान : हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत, आठ बाराती घायल

बारात लेकर लौट रही जीप ट्रक से भिड़ी जयपुर, एजेंसी। जयपुर के पास बुधवार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
राजस्थान : हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत, आठ बाराती घायल

बारात लेकर लौट रही जीप ट्रक से भिड़ी जयपुर, एजेंसी। जयपुर के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने यह जानकारी दी। एसओ ने बताया कि हादसा सुबह सवा छह बजे भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ। एक ट्रक और जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जीप में बाराती सवार थे जो मध्य प्रदेश से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारातियों की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए।

कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ितों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने कहा कि हादसे के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया और अफरा तफरी मच गई। बाराती मध्य प्रदेश के शहडोल से झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बा लौट रहे थे। 18 वर्षीय दुल्हन भारती शहडोल के मंडोली गांव की रहने वाली थी। उदयपुरवाटी निवासी 25 वर्षीय दूल्हा विक्रम मीणा गंभीर रूप से घायल है। अन्य मृतकों की पहचान 33 वर्षीय जीतू, 28 वर्षीय सुभाष, 17 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जयपुर में दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। अधिकारियों को घायल नागरिकों का त्वरित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।