US Company Vast Offers Collaboration with ISRO for Indian Space Station अमेरिकी कंपनी ने इसरो संग सहयोग की पेशकश की, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUS Company Vast Offers Collaboration with ISRO for Indian Space Station

अमेरिकी कंपनी ने इसरो संग सहयोग की पेशकश की

अमेरिकी कंपनी वास्ट ने भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए इसरो के साथ सहयोग करने की पेशकश की है। इसरो 2035 तक इस स्टेशन को स्थापित करने की योजना बना रहा है। वास्ट मई 2026 में स्पेसएक्स के जरिए अपना स्पेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 19 May 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
अमेरिकी कंपनी ने इसरो संग सहयोग की पेशकश की

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी वास्ट ने भारत अंतरिक्ष स्टेशन के लिए इसरो के साथ सहयोग करने की पेशकश की है। इस स्टेशन को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो वर्ष 2035 तक स्थापित करने की योजना बना रही है। वास्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैक्स होट ने इस महीने की शुरुआत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संभावित सहयोग के लिए इसरो के अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। कैलिफोर्निया स्थित यह कंपनी मई 2026 में स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर सिंगल-मॉड्यूल स्पेस स्टेशन ‘हेवन-1 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे तीन साल के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाना है।

भारत की योजना 2028 में भारत अंतरिक्ष स्टेशन का पहला मॉड्यूल लॉन्च करने और 2035 तक इसे पूरा करने की है। होट ने कहा कि अगर भारत और इसरो सहयोग के लिए आगे बढ़ते हैं, तो हम निश्चित रूप से बहुत सारे अवसर देखते हैं क्योंकि हमारे दोनों देश राजनीतिक रूप से बहुत मित्रता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।