Farmers Protest at Luharli Toll Plaza Violence Against Female Staff and Viral Video लुहारली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान महिलाकर्मी से अभद्रता, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsFarmers Protest at Luharli Toll Plaza Violence Against Female Staff and Viral Video

लुहारली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान महिलाकर्मी से अभद्रता

दादरी में लुहारली टोल प्लाजा पर किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता की गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। किसानों की मांग है कि व्यावसायिक वाहनों पर टोल शुल्क में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 3 June 2025 09:54 PM
share Share
Follow Us on
लुहारली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान महिलाकर्मी से अभद्रता

दादरी, संवाददाता। लुहारली टोल प्लाजा पर मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान टोल पर तैनात महिलाकर्मी से अभद्रता की गई। उसके साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना दादरी क्षेत्र स्थित एनएच-91 लुहारली टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। लुहारली टोल प्लाजा प्रबंधन ने आरोप लगाए कि कुछ असामाजिक तत्व द्वारा किसान यूनियन की आड़ में व्यावसायिक वाहनों को जबरन निकाला जा रहा था। टोल स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी गुंडागर्दी पर उतर आए। उन्होंने महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता शुरू कर दी।

उनका आरोप था कि इस प्रदर्शन में एक स्थानीय युवक प्रमुख रूप से शामिल है, जिसके खिलाफ प्रबंधन की ओर से पहले भी छह से अधिक मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं, जो अपने वाहनों को मुफ्त में निकालने का दबाव बनाता है। यहां पर किसानों का यह प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान दोनो पक्षों के मध्य वार्ता भी हुई। वार्ता में टोल प्रबंधन द्वारा प्रदर्शनकारियों के व्यवसायिक वाहनों को 33 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन दोनों पक्षों में कोई समझौता नहीं हो सका। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि व्यावसायिक वाहनों को 85 प्रतिशत की छूट दी जाए। टोल प्रबंधन ने नियमों का हवाला देते हुए यह छूट देने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर प्रदर्शन कर रहे मंच के अध्यक्ष सुधीर चौहान ने बताया कि शुरुआती दौर में जब टोल प्लाजा का निर्माण हुआ था तो तीन किलोमीटर के अंतर्गत आने वाले 42 गांव के किसानों के वाहनों का टोल निशुल्क किया गया था। इसके बाद टोल प्रबंधन ने धीरे-धीरे सभी नियम बदल दिए। अब किसानों को खेत पर जाने के लिए टोल पर भुगतान करना होता है। किसान यूनियन मंच ने क्षेत्रीय किसानों को निशुल्क टोल, नेशनल हाईवे पर आमजन के लिए सुविधा आदि की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ट्रांसपोर्टर के शामिल होने की बात को गलत है। अभद्रता करने वाला किसानों का साथी नहीं किसानों का आरोप है कि टोल कर्मियों ने उनकी छवि खराब करने की नीयत से वीडियो वायरल किया। प्रदर्शन के दौरान एक अज्ञात युवक ने कार निकालने को लेकर महिला कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की कर बैरियर तोड़ा। इस सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह युवक प्रदर्शन कर रहे किसानों से संबंध नहीं रखता है। वहीं, पुलिस फुटेज के आधार पर पहचान कर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।