Greater Noida Woman Accuses Neighbor of Assault Over Long-standing Feud पड़ोसी पर महिला से मारपीट करने का आरोप, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Woman Accuses Neighbor of Assault Over Long-standing Feud

पड़ोसी पर महिला से मारपीट करने का आरोप

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बच्चों के बीच पुराने विवाद के चलते पड़ोसी ने उन पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 9 June 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
पड़ोसी पर महिला से मारपीट करने का आरोप

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर गामा-2 में रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में उनके और पड़ोसी के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते पड़ोसी ने हमला किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीटा दो कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर गामा-2 में मीनाक्षी परिवार के साथ रहती है। मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की सुबह अपने घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं। इसी बीच पड़ोसी कविंद्र वहां से निकलकर जा रहा था। पुरानी रंजिश के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई।

इसके बाद कविंद्र ने उनके साथ मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूर्व में दोनों के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा है। इस झगड़े के चलते महिला के साथ मारपीट की गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।