Indian Farmer Union Platform Forms New Executive Committee Amidst Leadership Changes भारतीय किसान यूनियन मंच की नई कार्यकारिणी का गठन, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsIndian Farmer Union Platform Forms New Executive Committee Amidst Leadership Changes

भारतीय किसान यूनियन मंच की नई कार्यकारिणी का गठन

नोएडा। प्रमुख संवाददाता भारतीय किसान यूनियन मंच ने मंगलवार को मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 17 June 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय किसान यूनियन मंच की नई कार्यकारिणी का गठन

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच ने मंगलवार को मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। यूनियन मंच का अध्यक्ष विमल त्यागी और महासचिव मनमिंदर भाटी को बनाया गया है। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी को बने हुए दो साल का समय हो चुका है। ऐसे में नई कार्यकारिणी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष व महासचिव के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर गौतम लोहिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम यादव को बनाया गया है। अमित भाटी जोखाबाद को बुलंदशहर का मेरठ मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

चिंकू यादव को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभिषेक तोमर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि नई कार्यकारिणी किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार काम करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।