Shahjahanpur Celebrates Baba Bansi Wale Ji s Punyatithi with Shri Mad Bhagwat Katha Week श्रीमद्भ भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली जल कलश यात्रा, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsShahjahanpur Celebrates Baba Bansi Wale Ji s Punyatithi with Shri Mad Bhagwat Katha Week

श्रीमद्भ भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली जल कलश यात्रा

Saharanpur News - शाहजहांपुर में बाबा बंसी वाले जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने जल कलश यात्रा निकाली जिसमें गंगाजल से भरे कलशों को सिर पर रखकर यात्रा की। कथा व्यास सुरेशाचार्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 18 June 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
श्रीमद्भ भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली जल कलश यात्रा

सरसावा। शाहजहांपुर में बाबा बंसी वाले जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को महिलाओं ने जल कलश यात्रा निकाली। मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा से पहले महिलाओं ने जल कलश यात्रा निकाली। यात्रा में महिलाओं ने गंगाजल से भरे कलशों को सिर पर रखकर शोभायात्रा निकाली। शाहजहांपुर स्थित किसान मजदूर इंटर कॉलेज से बैंड बाजो की अगुवाई में सैकड़ो महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए भक्ति गीत गाती हुई चल रहीं थीं। यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई अंबाला रोड स्थित यमुना घाट पर संपन्न हुई।श्रीमद्भागवत

कथा के महत्व को बताते हुए कथा व्यास सुरेशाचार्य चैतन्य जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य भव बंधन से छूट जाता है। उसे ईश्वर अपनी शरण में ले लेते हैं। इसलिए मोह माया में फंसे मनुष्य को अपने व परिवार के कल्याण के लिए भागवत कथा सुननी चाहिए।इस दौरान प्रधान राजबीर सिंह,लाला नाथीराम, मेघराज, संजय कुमार, मनोज चौहान, अमित कोहली, डॉ कुलदीप सिंह,पंडित सुभाष चंद्र शर्मा, आचार्य नागेश्वर प्रसाद, योगेश शास्त्री, योगेश गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।