Noida Swimmers Dominate Senior State Championship Winning 8 Gold Medals प्रदेश तैराकी में आठ स्वर्ण जीतकर जिले की महिला तैराक ओवरऑल चैंपियन बनीं, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Swimmers Dominate Senior State Championship Winning 8 Gold Medals

प्रदेश तैराकी में आठ स्वर्ण जीतकर जिले की महिला तैराक ओवरऑल चैंपियन बनीं

-महिला वर्ग में आठ और पुरुष वर्ग में तीन स्वर्ण झटके नोएडा, प्रमुख संवाददाता।

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 1 June 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश तैराकी में आठ स्वर्ण जीतकर जिले की महिला तैराक ओवरऑल चैंपियन बनीं

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश सीनियर तैराकी के आखिरी दिन रविवार को जिले की जलपरियों ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर महिला वर्ग के ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। लखनऊ में समाप्त हुई प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में में भी जिले को तीन स्वर्ण पदक मिले। शायला ने अलग-अलग स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक झटके। इस होनहार तैराक ने 100 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 50 मीटर बटरफ्लाई और 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं वेदांत चंद्रा ने पुरुष वर्ग में तीन स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। इस तैराक ने 50 मीटर , 100 मीटर और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में पहला स्थान हासिल कर सोने का तमगा हासिल किया।

50 मीटर और 100 मीटर में वेदांत ने पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में भाविका चौधरी ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक झटके। भाविका चौधरी ने 50, 100 और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सोने का तमगा हासिल किया। इनके अलावा उत्सा गंगवार ने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। प्रदेश सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में जिले के 12 तैराकों ने भाग लिया। जिला तैराकी संघ के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि महिला के साथ ही पुरुष वर्ग में जिले के तैराकों ने उम्दा प्रदर्शन किया। भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इसी महीने जूनियर और सब जूनियर वर्ग में भी जिले के तैराक प्रदेश तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 16 रजत और कांस्य पदक झटके जिले के तैराकों ने सीनियर तैराकी चैंपियनशिप के महिला और पुरुष वर्ग में 11 स्वर्ण के साथ ही 16 रजत और कांस्य पदक भी अपने नाम किए। शार्वी वर्मा, वेदांत चंद्रा, सिदक कौर, भाविका चौधरी, शायला, उत्सा आदि ने अलग-अलग स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक झटके। डेढ़ दशक से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की जलपरियों का दबदबा बरकरार करीब डेढ़ दशक से जिले की जलपरियों का दबदबा बरकरार है। प्रदेश सीनियर तैराकी के साथ ही सब जूनियर और जूनियर वर्ग में भी यहां के तैराकों का शानदार प्रदर्शन रहा है। खासकर महिलाओं का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। प्रदेश प्रतियोगिताओं के साथ ही जिले के तैराक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुके हैं। दिशा भंडारी ने 2022 में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय सीनियर तैराकी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। यूपी के किसी भी तैराक का राष्ट्रीय सीनियर तैराकी में यह पहला स्वर्ण पदक था। अंश अरोड़ा, आलिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में भी पदक जीते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।