भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र का उद्घाटन किया
ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय में अध्यात्मिक गुरू कमलेश डी पटेल (दाजी) ने शुक्रवार को

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय में अध्यात्मिक गुरू कमलेश डी पटेल (दाजी) ने शुक्रवार को भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गुरु दाजी ने भगवद्गीता के अध्याय जिक्र करते हुए जीवन में उत्पत्ति और मरण के महत्व को छोटे बच्चे का उदाहरण देकर समझाया गया है। कहा कि किस तरीके से चेतना और अवचेतना हमारे विचारों को प्रभावित करती है? हम चेतना का दायरा सही आध्यात्मिक क्रियाओं से बढ़ा सकते हैं। अगर अपने जीवन में बदलाव करना है तो हमें अपनी चेतना में बदलाव करना होगा। इस दौरान उन्होंने इतिहास के तमाम बड़े वैज्ञानिकों और आविष्कारों का उदाहरण दिया।
यह भी बताया कि किस तरह इनमें ध्यान और शांत माहौल का बड़ा हाथ रहा है, जैसे आइंस्टाइन की थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी, मेंडलेव का पीरियाडिक टेबल या बेंज्जिन की खोज आदि।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।