Woman Injured in Bike Taxi Accident in Noida Case Filed Against Driver ब्रेकर पर बाइक टैक्सी से गिरकर महिला घायल, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsWoman Injured in Bike Taxi Accident in Noida Case Filed Against Driver

ब्रेकर पर बाइक टैक्सी से गिरकर महिला घायल

नोएडा के सेक्टर-50 में बाइक टैक्सी से गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला के बेटे ने सेक्टर-49 थाने में चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना 7 जून को हुई जब महिला अपने आवश्यक कार्य के लिए जा रही थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाWed, 18 June 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
ब्रेकर पर बाइक टैक्सी से गिरकर महिला घायल

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-50 के पास बने ब्रेकर पर बाइक टैक्सी से गिरकर महिला घायल हो गई। इस मामले में महिला के बेटे ने सेक्टर-49 थाने में चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर-73 के जय हनुमान अपार्टमेंट निवासी राजेश राय ने पुलिस को बताया कि सात जून को उनकी मां को आवश्यक कार्य के लिए सेक्टर-50 के मेघदूतम अपार्टमेंट जाना था। मां के लिए राजेश के भाई ने रेपिडो बाइक बुक की। आरोप है कि चालक लापरवाही से बाइक चला रहा था। उसने सेक्टर-50 स्थित मेट्रो निकेतन के पास तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर कूदा दी। इससे पीछे बैठी उनकी मां नीचे गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

महिला के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आईं। महिला को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक चालक अनिरुद्ध के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बारे में जानकारी जुटाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।