अरशद वारसी का ये खूबसूरत सा घर गोवा में है जिसे पुर्तगाली स्टाइल में तैयार किया गया है। एक्टर अपनी हर छुट्टी पर बच्चों के साथ यहीं टाइम बिताने आते हैं। देखिए-
ये एक्टर के घर का एंट्रेंस है। पुर्तगाली स्टाइल का दरवाजा और खिड़कियां हैं। पिलर्स पर नीले और दीवारों के साइड पर पीले रंग का इस्तेमाल किया गया है। एंट्रेंस की सीलिंग पर लकड़ी का काम किया गया है।
एंट्रेंस के बाद का ये नजारा है। एक खुला हुआ कॉरिडोर। इस जगह को अरशद और उनकी पत्नी ने कुछ कीमती चीज़ों से सजाया है। इस घर में रंगों का इस्तेमाल बेहद ही खूबसूरती से हुआ है।
ये घर का बाथरूम है। दीवार पर लगे इस मिरर के डिजाइन ने लुक को और खूबसूरत बना दिया है। यहां सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है।
ये कोजी सा सिटिंग एरिया है। यहां अरशद अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। दीवारों पर खूबसूरत रंग का इस्तेमाल है। कुछ शो पीस भी नजर आ रहे हैं।
ये एक्टर के घर का डाइनिंग एरिया है। यहां एक इंग्लिश स्टाइल की डाइनिंग टेबल है। दीवार पर पेड़ पौधों के पोस्टर्स लगाए गए हैं।
ये अरशद और उनकी पत्नी का कमरा है। यहां चारों तरफ लकड़ी के पिलर्स हैं। साइड में रेलिंग लगाई गई है। सफेद पर्दे और बस शांति है।
अरशद के घर में ये आलीशान स्विमिंग पुल है जो इन दोनों के पीछे नजर आ रहा है। इन्हें वेकेशन पर जाने के लिए किसी दूसरे देश जाने की जरूरत नहीं पड़ती होगी। ये जगह खास है। (ये सभी तस्वीरें एशियन पेंट के एक वीडियो से ली गई हैं।)
अरशद के घर का ये वाला बेडरूम खूबसूरती से भरा है। बहुत ज्यादा साज-सजावट नहीं है। साधारण से पर्दे हैं, दरवाजे के ऊपर डिजाइन ध्यान आकर्षित कर रहा है।
इस कमरे में अरशद आते हुए दिख रहे हैं। लेकिन कुछ देख के लिए एक्टर को नजरअंदाज करते हुए दीवार की इस शांत खूबसूरती को देखिए। एक शीशे वाली अलमारी है। दरवाजे के ऊपर डिजाइन है।
इस दीवार को देखिए साधारण सी पेंटिंग है, साइड में एक स्टोर टेबल और एक सोफा। इससे ज्यादा शानदार और शांत कुछ नहीं हो सकता है। अरशद के इस घर में सुकून महक रहा है।
ये अरशद वारसी के घर के बाहर का गार्डन एरिया है। चारों तरफ हरियाली और बीच में एक्टर का खूबसूरत घर है। घर की बालकनी देखकर आपको पुरानी फिल्मों की याद आ जाएगी।