गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 यात्री सवार थे।
विमान हादसा होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया। एनडीआरएफ की तीन टीमों को मौके पर भेजा गया है।
सूत्रों के हवाले से बताया है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी विमान में सवार थे।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि अहमदाबाद-लंदन उड़ान भरने वाली AI171 में आज यानी 12 जून 2025 को एक हादसा हुआ। फिलहाल, हम घटना की जानकारी जुटा रहे हैं और जल्द से जल्द जानकारी शेयर करें
अहमदाबाद विमान हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विमान टेक ऑफ से कुछ ही मिनट बाद हादसे का शिकार हो जाता है। पूरा विमान नीचे गिरते ही आग के गोले में तब्दील हो गया।
डीजीसीए ने हादसे पर बताया कि यह विमान मेघानी नगर में एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया।
विमान हादसे के बाद लोगों को शहर के सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। अस्पताल में बड़ी संख्या में एंबुलेंस पहुंच रही हैं।