can we keep more than one tulsi plant at home How many Tulsi plants can be kept at home When to Buy Tulsi plant for home Tulsi Niyam: क्या घर में दो तुलसी के पौधे रख सकते हैं? जानें तुलसी को किस दिन लगाना चाहिए
Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणTulsi Niyam: क्या घर में दो तुलसी के पौधे रख सकते हैं? जानें तुलसी को किस दिन लगाना चाहिए

Tulsi Niyam: क्या घर में दो तुलसी के पौधे रख सकते हैं? जानें तुलसी को किस दिन लगाना चाहिए

  • What are the rules for Tulsi plants: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। लेकिन तुलसी का पौधा घर पर लगाने के कुछ नियम है, जानें क्या घर पर एक से अधिक पौधा लगा सकते हैं-

Saumya TiwariFri, 13 Dec 2024 10:03 AM
1/7

क्या घर में दो तुलसी के पौधे रख सकते हैं

हिंदू परिवार के हर घर में तुलसी का पौधा मिल जाएगा। कुछ घरों में एक तुलसी का पौधा तो कुछ घरों में एक से अधिक तुलसी का पौधा लगा रहता है। हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय व पवित्र माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी को सुख-समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक माना गया है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहते हैं कि जहां तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी का पौधा नकारात्मकता को दूर करता है और सकारात्मकता का संचार करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर तुलसी का पौधा लगाने के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन न करने पर अशुभ प्रभाव हो सकता है। जानें घर पर एक से अधिक तुलसी का पौधा लगाना चाहिए या नहीं-

2/7

घर पर तुलसी के पौधों की कितनी संख्या होनी चाहिए?

अगर घर पर एक से अधिक तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं तो, इन पौधों की संख्या का ध्यान रखना जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी के एक से ज्यादा पौधा लगाने के लिए आपको इनकी संख्या 3,5,7 में लगानी चाहिए। यह विषम संख्या होती है, जो कि शुभ मानी गई है।

3/7

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा कहां लगाना चाहिए?

तुलसी का पौधा घर की छत या आंगन पर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर के पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है।

4/7

तुलसी के आसपास क्या नहीं रखना चाहिए

तुलसी के पौधे के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तुलसी के आसपास जूते-चप्पल नहीं उतारने चाहिए।

5/7

तुलसी के पौधे को गमले में क्यों लगाना चाहिए

तुलसी के पौधे को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं लगाना चाहिए, इसे हमेशा गमले पर लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में शुभता व बरकत आती है।

6/7

तुलसी को किस दिन नहीं छूना चाहिए

तुलसी के पौधे पर रविवार व एकादशी के दिन नहीं छूना चाहिए। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती हैं। इसलिए इस दिन तुलसी को छूने व जल चढ़ाने की मनाही होती है।

7/7

तुलसी को किस दिन लगाना चाहिए

तुलसी को घर पर लगाने के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी का पौधा घर पर लाने से जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है।