निर्जला एकादशी के दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने वालों को 24 एकादशियों के बराबर फल मिलता है।
निर्जला एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु की प्रतिमा या फिर चित्र को स्थापित करें। इसके बाद प्रतिमा क सामने घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जातक को मनचाहा फल देते हैं।
इस एकादशी के दिन आप तुलसी की पूजा के साथ-साथ उसके पास घी या तिल का दीपक जलाना शुभ फलदायी माना जाता है। इससे घर की सकारात्मकता ऊर्जा का वास होगा।
निर्जला एकादशी के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सारी नकारात्मकता दूर होती है। इससे देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।
पीपल के पेड़ के पास भी इस दिन आप दीपक जला सकते हैं। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या पर पवित्र नदी में सुबह ब्रह्म मुहर्त में या फिर दिनभर में कभी भी स्नान किया जा सकता है।
यह खबर विभिन्न माध्यमों, धर्म ग्रंथों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।