प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी पक्की, 8 जून को सगाई, 18 नवंबर को विवाह, पूरी डिटेल जानिए
वाराणसी के एक 5 सितारा होटल में शादी के लिए बुकिंग हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार सगाई में सीमित संख्या में गेस्ट शामिल होंगे। लखनऊ के फाइव स्टार होटल में आयोजित होने वाले इस सगाई समारोह में 21 सांसदों को न्यौता भेजा गया है। सगाई में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पूरा परिवार आमंत्रित है।

भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और यूपी के जौनपुर की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की बात और तारीख पक्की हो गई है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई लखनऊ में होने वाली है। 8 जून को लखनऊ के एक होटल में सगाई का कार्यक्रम तय है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की तारीख भी पक्की हो चुकी है। 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के एक होटल में शादी की रस्में पूरी की जाएंगी।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के एक 5 सितारा होटल में शादी के लिए बुकिंग हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि सगाई में सीमित संख्या में गेस्ट शामिल होंगे। लखनऊ के 5 सितारा होटल में आयोजित होने वाले इस सगाई समारोह में 21 सांसदों को न्यौता भेजा गया है। सगाई में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पूरा परिवार आमंत्रित है। सगाई में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के भी शामिल होने की संभावना है। विराट कोहली और गौतम गंभीर भी सगाई में शामिल हो सकते हैं। प्रिया सरोज और रिंकू की सगाई और शादी में राजनीति और खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
जनवरी में भी खूब हुई थी रिंकू-प्रिया सरोज की शादी की चर्चा
बता दें कि इस साल जनवरी में ही क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। तभी साफ हो गया था कि प्रिया और रिंकू जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन तब शादी और सगाई की डेट फाइनल नहीं हो पाई थी। बता दें कि सांसद प्रिया सरोज, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज खुद गाजीपुर की सैदपुर और जौनपुर की मछलीशहर सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। जनवरी में जब रिंकू सिंह और प्रिया की शादी की चर्चा चली थी तब प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि टी-20 और आईपीएल के बाद दोनों की सगाई की तारीख तय की जाएगी। अब आखिरकार दोनों की शादी की सगाई और शादी की तारीख पक्की कर दी गई है।
कैसे मिले थे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
बताया जाता है कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस दोस्त के पिता भी क्रिकेटर हैं। दोनों एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। उन्होंने इस बारे में अपने परिवारों से बात की और अब परिवारों की रजामंदी से उनकी शादी तय हो गई है।