किराये में रहने वाले लोग अक्सर अपना घर या मकान बदलते रहते हैं। कुछ लोग अपना घर खरीद उसमें शिफ्ट होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर चाहे अपना हो या किराये का कुछ बातों का ध्यान रखना ही चाहिए। वास्तु के अनुसार, किसी भी नए घर में शिफ्ट होने से पहले वास्तु नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कई बार लोग घर शिफ्ट करते हुए वास्तु नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं, जिससे वास्तु दोष लग सकता है। जानें वास्तु के अनुसार, नए घर में शिफ्ट करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
वास्तु के अनुसार, किसी भी नए घर में जाने से पहले पुताई अवश्य करवानी चाहिए। बिना पुताई करवाए घर में नहीं जाना चाहिए। वरना आपसे पहले रहने वाले व्यक्ति की ऊर्जा आपको प्रभावित करेगी।
वास्तु के अनुसार, किसी भी नए घर में जाने से पहले कोई भी पूजा एवं हवन अवश्य करवाना चाहिए। वास्तु शांति भी जरूर करवाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाहित होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
वास्तु के अनुसार, कोई शुभ मुहूर्त देखकर ही नए घर में शिफ्ट होना चाहिए। अंदर जाते समय जो स्वर चल रहा हो, वही पांव पहले रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार ईशान कोण या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। मेनगेट के लिए यह दिशा शुभ मानी गई है। अगर ऐसा संभव नहीं है,तो पूर्व या पश्चिम की ओर भी मुख्य द्वार कर सकते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में कोई वास्तु दोष है, तो उसे दूर करना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट की सलाह लेकर वास्तु दोषों का निवारण करना चाहिए।