Giriraj Singh Hindu Swabhiman Yatra Photos Bhagalpur Katihar Purnea Araria Kishanganj Route गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा, भागलपुर के फोटो से समझिए कैसा है माहौल, कितनी भीड़
Hindi Newsफोटोबिहारगिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा, भागलपुर के फोटो से समझिए कैसा है माहौल, कितनी भीड़

गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा, भागलपुर के फोटो से समझिए कैसा है माहौल, कितनी भीड़

  • भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा भागलपुर से शुरू हो गई है। विपक्ष और सहयोगी दल जेडीयू की आपत्तियों के बाद बीजेपी ने इसे गिरिराज की निजी यात्रा बताया है। पांच दिन की यात्रा कटिहार, पूर्णिया, अररिया होते किशनगंज जाएगी।

Ritesh VermaFri, 18 Oct 2024 12:35 PM
1/8

गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान भागलपुर से शुरू

गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा भागलपुर से शुरू हो गई है। जिला स्कूल में चल रहे कार्यक्रम के मंच पर बैठे गिरिराज सिंह के भाषण का इंतजार हो रहा है।

2/8

गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के मंच पर नेता कम, साधु-संत ज्यादा

गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत के लिए भागलपुर में बना मंच पूरी तरह भगवामय है। नेताओं से ज्यादा हिन्दू धर्म के साधु-संत मंच पर नजर आ रहे हैं।

3/8

यात्रा से पहले बूढ़ानाथ मंदिर में गिरिराज सिंह ने पूजा की

गिरिराज सिंह ने हिन्दू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत से पहले भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया है।

4/8

गिरिराज सिंह की यात्रा के लिए स्वामी दीपांकर महाराज भी पहुंचे

हिन्दू स्वाभिमान यात्रा में गिरिराज सिंह के साथ रहने के लिए दिल्ली से स्वामी दीपांकर महाराज भी पहुंचे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले स्वामी दीपांकर समाचार चैनलों पर बहस में नजर आते हैं।

5/8

गिरिराज सिंह की यात्रा के कार्यक्रम में कलश यात्रा लेकर पहुंचीं महिलाएं

गिरिराज सिंह की यात्रा के लिए जिला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश यात्रा करते हुए पहुंची हैं।

6/8

गिरिराज सिंह की यात्रा में भागलपुर से बाहर से भी लोग पहुंचे हैं

गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत के लिए आयोजित कार्यक्रम में बेगूसराय, बड़हिया, लखीसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, कटिहार समेत बिहार के दूसरे जिलों से भी लोग पहुंचे हैं।

7/8

गिरिराज सिंह की यात्रा के कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी

गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत के लिए आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची हैं।

8/8

भागलपुर से कटिहार, पूर्णिया अररिया के रास्ते किशनगंज जाएगी गिरिराज सिंह की यात्रा

गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा भागलपुर से निकलकर कटिहार, पूर्णिया, अररिया होते हुए किशनगंज जाएगी। किशनगंज में 22 अक्टूबर को यात्रा का समापन होगा।