Bollywood Top 10 Most Expensive Songs From 10 Crore To 20 Crore बॉलीवुड के टॉप 10 महंगे गाने, शाहरुख और दीपिका को पछाड़ इस स्टार का सॉन्ग नंबर 1 पर
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉलीवुड के टॉप 10 महंगे गाने, शाहरुख और दीपिका को पछाड़ इस स्टार का सॉन्ग नंबर 1 पर

बॉलीवुड के टॉप 10 महंगे गाने, शाहरुख और दीपिका को पछाड़ इस स्टार का सॉन्ग नंबर 1 पर

बॉलीवुड के गाने काफी ग्रैंज होते हैं यह सबको पता है। इन गानों को बनाने में मेहनत और पैसे भी काफी लगते हैं। अब आपको बताते हैं बॉलीवुड के 10 महंगे गानों के बारे में।

Sushmeeta SemwalWed, 23 April 2025 02:16 PM
1/11

बॉलीवुड सॉन्ग्स

आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे गानों के बारे में जिन्हें बनाने में करोड़ों रुपये लगे हैं। इस लिस्ट में कई स्टार्स के गाने शामिल हैं।

2/11

यन्थारा लोकापु सुंदरिव

रोबॉट 2.0 फिल्म के गाने यन्थारा लोकापु सुंदरिव में रजनीकांत और अक्षय कुमार थे। इस गाने में 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

3/11

जिंदा बंदा

शाहरुख खान की फिल्म जवान का गाना जिंदा बंदा काफी वायरल हुआ था। इस गाने में 1000 बैकग्राउंड डांसर्स थे। इस गाने को बनाने में 15 करोड़ लगे थे।

4/11

पद्मावत

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत के गाने घूमर को बनाने में 12 करोड़ रुपये लगे थे।

5/11

पार्टी ऑल नाइट 

अक्षय कुमार की फिल्म बॉस का गाना पार्टी ऑल नाइट भी महंगे गाने में से एक है। इसे हनी सिंह ने गाया है और इसमें अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने में 600 इंटरनेशनल मॉडल्स थे और गाने में 6 करोड़ खर्च हुए हैं।

6/11

राम चाहे लीला

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह की फिल्म राम लीला का आइटम सॉन्ग राम चाहे लीला हिट गाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने के शूट में करीब 6 करोड़ खर्च हुए थे।

7/11

मलंग

धूम 3 का गाना मलंग जिसमें आमिर खान और कटरीना कैफ हैं। इस गाने में 200 इंटरनेशनल जिमनास्ट थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने को शूट करने में 5 करोड़ लगे थे।

8/11

था-था करके

गोलमाल रिटर्न्स फिल्म का था-था करके गाने में 180 स्टंटमैन थे और एक हजार बैकग्राउंड डांसर। इस गाने को बनाने में 3.5 करोड़ लगे थे।

9/11

छम्मक छल्लो 

शाहरुख खान की फिल्म रा वन से उनका गाना छम्मक छल्लो काफी हिट था। इस गाने को हॉलीवुड आर्टिस्ट एकॉन ने गाया था और इसे बनाने में 3 करोड़ रुपये लग गए थे।

10/11

सैटर्डे-सैटर्डे

वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया का सैटर्डे-सैटर्डे गाना बनाने में भी 3 करोड़ लगे थे।

11/11

अमीज ओ शाह शहंशाह

जोधा अकबर फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म का गाना था अमीज ओ शाह शहंशाह जिसे आज तक पसंद किया जाता है। इस गाने में 400 डांसर्स थे और 2 हजार सपोर्टिंग आर्टिस्ट। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने को बनाने में 2.5 करोड़ लग गए थे।