एक्ट्रेस हिना खान ने आज यानी बुधवार को अपने फैंस को खुशखबरी दी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल संग शादी की तस्वीरें शेयर कीं।
हिना और रॉकी जैसवाल लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। कैंसर की बीमारी के बीच हिना खान के जीवन में आई इस खुशी से उनके फैंस भी काफी खुश हैं।
हिना खान और रॉकी जैसवाल 2104 से साथ में हैं। हिना खान की मुलाकात रॉकी से ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी।
रॉकी जैसवाल ये रिश्ता क्या कहलाता है पर सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते थे। रॉकी ने बीच शो में वहां काम शुरू किया था।
रॉकी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जब ये रिश्ता क्या कहलाता है कि टीम ज्वाइन की थी तो हिना खुश नहीं थीं।
दरअसल, रॉकी से पहले जो शख्स वहां पर सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे वो हिना के काफी करीबी थे और हिना उन्हें भाई बोलती थीं।
इस वजह से हिना रॉकी से खुश नहीं थीं। रॉकी ने बताया था कि फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
रॉकी ने उसी इंटरव्यू में बताया था कि वो हिना खान के काम करने के तरीके से बेहद इम्प्रेस हुए थे। रॉकी और हिना की रिलेशनशिप उस वक्त चर्चा में आई थी जब रॉकी बिग बॉस के घर में हिना से मिलने पहुंचे थे।
हिना खान बिग बॉस 11 का हिस्सा थीं। फैमिली वीक में रॉकी जैसवाल हिना खान से मिलने पहुंचे थे। उस वक्त नेशनल टीवी पर दोनों के प्यार की झलक फैंस को देखने को मिली थी।
रॉकी जब घर में घुसे थे तो वो हिना खान के लिए 'कहते हैं खुदा ने' गाना गाते हुए नजर आए थे। हिना रॉकी को देखकर बेहद इमोशनल हो गई थीं।
उस वक्त हिना को हिम्मत देने के लिए जब रॉकी हिना से अलग से बात कर रहे थे तो उन्होंने हिना को अंगूठी पहनाने की एक्टिंग करने जैसा स्वीट मूमेंट जिया था।
जब रॉकी हिना को अंगूठी पहना रहे थे उस वक्त हिना वही गाना गा रही थीं जो रॉकी गाते हुए आए थे। हिना खान ने इस मूमेंट के दौरान रॉकी को आई लव यू और उनके गाल और माथे पर किस किया था।