BJP Jaunpur Meeting Focuses on Strengthening Party for Upcoming Panchayat Elections पंचायत चुनाव के लिए जुटने की कार्यकर्ताओं से अपील, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsBJP Jaunpur Meeting Focuses on Strengthening Party for Upcoming Panchayat Elections

पंचायत चुनाव के लिए जुटने की कार्यकर्ताओं से अपील

थत्यूड़, संवाददाता। जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ बाजार में भाजपा जौनपुर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी की मजबूती पर

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीFri, 6 June 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
पंचायत चुनाव के लिए जुटने की कार्यकर्ताओं से अपील

जौनपुर मुख्यालय थत्यूड़ बाजार में भाजपा जौनपुर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूर्ण तैयारी के साथ जुट जाने का आह्वान किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने कहा कि आगामी 8 से 17 जून तक प्रदेश में विकसित भारत का अमृत काल थीम पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की 11 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां व योजनाओं की जानकारी देंगे।

इसके साथ ही आगामी 5 जून से 15 अगस्त तक कहीं महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की जायेगी। जिसमें 5 जून पर्यावरण दिवस व 21 जून योग दिवस के महत्व व 23 जून डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान दिवस के साथ ही 25 जून को आपातकाल के दौरान के अनुभव पर चर्चा की जायेगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री अकबीर पंवार खेमराज भट्ट, पृथ्वी रावत, बलदेव सिंह पंवार, रविंद्र रावत, शिवदास, कुलबीर रावत, ओम प्रकाश गौड़, सुनीता सजवाण, राम प्रकाश भट्ट, प्रेमलाल नौटियाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।