Pankaj Tripathi Top 10 Highest Earning Movies Not OMG 2 And Stree But This Movies Is Number 1 ये हैं पंकज त्रिपाठी की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, स्त्री को पछाड़ यह मूवी नंबर 1 पर
Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं पंकज त्रिपाठी की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, स्त्री को पछाड़ यह मूवी नंबर 1 पर

ये हैं पंकज त्रिपाठी की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, स्त्री को पछाड़ यह मूवी नंबर 1 पर

पंकज त्रिपाठी ने बतौर सपोर्टिंग एक्टर अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल किए थे, लेकिन उन्हें पहचान कई सालों बाद मिली। बताते हैं आपको उनकी सबपसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।

Sushmeeta SemwalThu, 29 May 2025 10:06 AM
1/11

पंकज त्रिपाठी की फिल्में

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया है। आज बताते हैं आपको पंकज त्रिपाठी के करियर की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।

2/11

स्त्री 2

पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री 2 जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव भी थे। इस फिल्म ने 597.99 करोड़ कमाए थे। वहीं वर्ल्डवाइड 857.15 करोड़।

3/11

ओएमजी 2

पंकज की फिल्म ओएमजी 2 जिसमें अक्षय कुमार भी लीड रोल में थे, इस फिल्म ने भारत में 151.16 करोड़ कमाए थे। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 221.75 करोड़ कमाए थे।

4/11

दिलवाले

पंकज त्रिपाठी फिल्म दिलवाले में भी थे जिसमें शाहरुख खान, काजोल, कृति सेनन और वरुण धवन भी थे। इस फिल्म ने भारत में 148.42 करोड़ और वर्ल्डवाइड 388 करोड़ कमाए थे।

5/11

सुपर 30 

सुपर 30 में पंकज त्रिपाठी और ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 147.39 करोड़ और वर्ल्डवाइड 210 करोड़ कमाए थे।

6/11

सिंघम रिटर्न्स

पंकज त्रिपाठी फिल्म सिंघम रिटर्न्स में भी थे। इस फिल्म ने भारत में 140.60 करोड़ और वर्ल्डवाइड 216.56 करोड़ कमाए थे।

7/11

स्त्री

वहीं पंकज की फिल्म स्त्री ने 129.83 करोड़ भारत में और 182 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए थे।

8/11

फुकरे 3

फुकरे 3 ने भारत में 95.95 करोड़ और वर्ल्डवाइड 127.75 करोड़ की कमाई की थी।

9/11

लुका छुपी 

लुका छुपी फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा कार्तिक आर्यन और कृति सेनन भी थे। इस फिल्म ने भारत में 94.09 करोड़ और वर्ल्डवाइड 128 करोड़ कमाए थे।

10/11

फुकरे रिटर्न्स

फुकरे रिटर्न्स फिल्म ने भारत में 80.16 करोड़ और वर्ल्डवाइड 112.30 करोड़ कमाए थे।

11/11

बरेली की बर्फी 

बरेली की बर्फी में पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सेनन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 34.27 करोड़ भारत में और वर्ल्डवाइड 58.62 करोड़ कमाए थे।