गौजानी में जमीन की पैमाइश को पहुंची प्रशासन की टीम
गौजानी में जमीन की पैमाइश को पहुंची प्रशासन की टीमगौजानी में जमीन की पैमाइश को पहुंची प्रशासन की टीमगौजानी में जमीन की पैमाइश को पहुंची प्रशासन की टीम

रामनगर, संवाददाता। ग्राम गौजानी में कब्र खोदने को लेकर गुरुवार को हुए बवाल के बाद प्रशासन भूमि पर हक को लेकर जांच में जुट गया है। एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एक टीम मौके पर जमीन के पैमाइश को पहुंची। प्रशासन की टीम विवाद वाले स्थान पर भूमि के मालिकाना हक की जानकारी जुटा रही है। वहीं तनाव की आशंका को देखते हुए पीएसी को कोतवाली में ही रोका गया है। बीते गुरुवार को गौजानी के एक बुजुर्ग का निधन हो गया था। गांव में कब्रिस्तान में कब्र खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष का आरोप था कि कब्र आबादी के पास खोदी जा रही है।
मामला इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष का युवक खोदी गई कब्र पर लेट गया था। वहीं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी कब्र पर बैठकर मिट्टी डालने लग गए। सूचना पर दो प्लाटून पीएसी, एक प्लाटून सशस्त्र सीमा बल और आसपास के थानों से पुलिस बुलानी पड़ी थी। हालांकि बाद में अन्य जगह कब्र खोदने के लिए एक पक्ष के राजी होने पर मामला शांत हुआ था। शुक्रवार को एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि एक पक्ष उक्त स्थान को कब्रिस्तान की जगह बता रहा था, दूसरा ग्रामीणों की जमीन बता रहा है। उन्होंने बताया कि जमीन की पैमाइश के लिए एक टीम को मौके पर भेजा गया है। पैमाइश का काम कुछ दिनों तक चलेगा। इसके बाद दोनों पक्षों से दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। असली जमीन का हकदार कौन है। इसका पता लगाया जाएगा। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि फिलहाल पीएसी को कोतवाली में ही रोका गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।