raj Kapoor 100 birth anniversary top 10 best movies which will show cased in film festival you will forget jawan pathan राज कपूर के एरा को जीना है तो थिएटर में देखें ये 10 बेस्ट फिल्में; भूल जाएंगे जवान, पठान और पुष्पा
Hindi Newsफोटोमनोरंजनराज कपूर के एरा को जीना है तो थिएटर में देखें ये 10 बेस्ट फिल्में; भूल जाएंगे जवान, पठान और पुष्पा

राज कपूर के एरा को जीना है तो थिएटर में देखें ये 10 बेस्ट फिल्में; भूल जाएंगे जवान, पठान और पुष्पा

  • राज कपूर को शोमैन ऐसे ही नहीं कहा जाता था। उन्होंने बॉलीवुड को कई नई तरह की और सशक्त कहानियां दीं। अगर आप उस एरा को एक बार फिर जीना चाहते हैं तो थिएटर्स में उनकी फेमस फिल्में देख सकते हैं।

Kajal SharmaThu, 12 Dec 2024 01:50 PM
1/11

थिएटर्स में देखें राज कपूर की ये फिल्में

राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर कपूर फैमिली फिल्म फेस्टिवल कर रही है। 13 से 15 दिसंबर को राज कपूर की 10 फेमस फिल्में 40 शहरों के 135 थिएटर्स में दिखाई जाएंगी। इनमें से कुछ फिल्मों में राज कपूर ने एक्टिंग की थी और कुछ को डायरेक्शन दिया था। लिस्ट में आग, श्री 420, आवारा जैसी पॉप्युलर फिल्में शामिल हैं।

2/11

आग (1948)

फिल्म में राज कपूर, नरगिस और कामिनी कौशल हैं। मूवी में हीरो के पिता उसे वकील बनाना चाहते हैं लेकिन उसका पहला प्यार थिएटर है।

3/11

बरसात (1949)

बरसात भी राज कपूर औऱ नरगिस की फिल्म है। फिल्म एक गांव की लड़की की कहानी है जिससे शहर के लड़कों प्राण और गोपाल को प्यार हो जाता है। शहर लौटकर गोपाल दूसरी लड़कियों से फ्लर्ट करता है लेकिन प्राण उस गांव की लड़की को नहीं भूल पाता।

4/11

आवारा (1951)

आवारा फिल्म में भी राज कपूर और नरगिस लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी गरीब लड़के की है जो मां का पेट भरने के लिए क्रिमिनल बन जाता है। उसकी जिंदगी में रीता आती है तो वह सुधरने का फैसला लेता है।

5/11

श्री 420 (1955)

छोटे कस्बे का लड़का बड़े सपने लेकर शहर जाता है तो उसके सामने क्या दिक्कतें आती हैं, फिल्म इसी प्लॉट के इर्द-गिर्द है। फिल्म की लीड कास्ट राज कपूर और नरगिस।

6/11

जिस देश में गंगा बहती है (1960)

राज कपूर और पद्मिनी की इस फिल्म की कहानी एक सीधे-सादे गायक ही है। वह डाकुओं के गैंग में शामिल होता है और उनके सुधरने की वजह बनता है।

7/11

संगम (1964)

संगम राज कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। उस जमाने में इसने 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह कहानी एक पायलट की है जिसे युद्ध में मरा मान लिया जाता है। वह लौटकर अपनी प्रेमिका से शादी कर लेता है लेकिन प्रेमिका उसके बेस्ट फ्रेंड से शादी करने का प्लान कर रही है।

8/11

जागते रहो (1956)

फिल्म में एक गरीब प्यासा किसान पानी की तलाश में अपार्टमेंट में घुस जाता है। लोग उसे चोर समझ लेते हैं। बचने के लिए वह कई घरों में छिपता है जिनके कई राज उसे पता चल जाते हैं।

9/11

मेरा नाम जोकर (1970 )

यह सर्कस के जोकर राजू की कहानी। फिल्म में उसकी जिंदगी के तीन पेज की कहानी दिखाई जाती है।

10/11

बॉबी (1973)

बॉबी दो अलग-अलग क्लास के टीनएजर्स की लव स्टोरी है। इसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में हैं।

11/11

राम तेरी गंगा मैली (1985)

राम तेरी गंगा मैली के लीड एक्टर्स राजीव कपूर और मंदाकिनी हैं। 80 के दशक में यह मूवी काफी बोल्ड मानी गई थी।