Sikandar Release On Eid Know Salman Khan ek tha tiger bajrangi bhaijaan sultana these films also released सिकंदर से पहले सलमान खान की ईद पर रिलीज हुईं ये फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर, दबंग नहीं ये फिल्म है नंबर 1
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसिकंदर से पहले सलमान खान की ईद पर रिलीज हुईं ये फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर, दबंग नहीं ये फिल्म है नंबर 1

सिकंदर से पहले सलमान खान की ईद पर रिलीज हुईं ये फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर, दबंग नहीं ये फिल्म है नंबर 1

  • सलमान की सिकंदर 30 मार्च, 2025 यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसा पहली बार नहीं जब भाईजान ईद पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। ये सिलसिला 2009 में आई वांटेड से शुरू हुआ था।

Priti KushwahaSat, 22 March 2025 06:53 PM
1/8

सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान  खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान की सिकंदर 30 मार्च, 2025 यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसा पहली बार  नहीं जब भाईजान ईद पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। ये सिलसिला 2009 में आई वांटेड से शुरू हुआ था। ईद पर रिलीज सलमान की सभी फिल्म ब्लॉकबस्टर रहीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं ईद पर रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर...

2/8

वांटेड

सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म वांटेड थी। ये मूवी 18 सितंबर, 2009 को रिलीज हुई थी 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयशा टाकिया लीड रोल में थीं। ये मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 93 करोड़ रुपये कमाए थे।

3/8

दबंग

ईद पर रिलीज होने वाली सलमान की दूसरी फिल्म दबंग थी। ये फिल्म 10 सितम्बर, 2010 को रिलीज हुई थी। इस मूवी ने 41 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 219.27 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान के अपोजिट काम किया था।

4/8

एक था टाइगर

2012 में रिलीज हुई सलमान खान की एक था टाइगर में कैटरीना कैफ  लीड रोल में थीं। 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 325 करोड़ का कलेक्शन किया था।

5/8

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान में सलमान के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में थीं। ये फिल्म साल 2016 में आई थी।  90 करोड़ के बजट में बनी बजरंगी भाईजान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 922 करोड़ का कलेक्शन किया.

6/8

किक

सलमान खान की किक साल 2014 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 378 करोड़ का कलेक्शन किया था।  

7/8

सुल्तान

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सुल्तान का बजट 80 करोड़ था। इस मूवी में अनुष्का  शर्मा भाईजान के अपोजिट नजर  आई थीं। कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्ड वाइड 623.33 करोड़ कमाए।

8/8

ये फिल्में भी ईद पर हुईं रिलीज

 भारत, रेस 3, बॉडीगार्ड, ट्यूबलाइट, किसी का भाई किसी की जान