Sridevi Risked Losing Her Eye Sight While Shooting Film Nagina इस फिल्म के लिए श्रीदेवी ने अपनी आंख को लेकर लिया था बड़ा रिस्क, डॉक्टर्स तक ने दी थी चेतावनी
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइस फिल्म के लिए श्रीदेवी ने अपनी आंख को लेकर लिया था बड़ा रिस्क, डॉक्टर्स तक ने दी थी चेतावनी

इस फिल्म के लिए श्रीदेवी ने अपनी आंख को लेकर लिया था बड़ा रिस्क, डॉक्टर्स तक ने दी थी चेतावनी

श्रीदेवी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है जिनमें से कुछ सुपरहिट रही हैं। आज आपको बताते हैं उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में जिसके लिए उन्होंने अपनी आंख तक को रिस्क में डाल दिया था।

Sushmeeta SemwalWed, 11 June 2025 04:20 PM
1/8

श्रीदेवी

कई बार स्टार्स अपने किरदार के लिए लुक्स में ट्रांसफॉर्मेशन करते हैं। कभी-कभी इस वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। अब आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे श्रीदेवी ने एक फिल्म के किरदार के लिए अपनी आंखें तक रिस्क में डाल दी थीं।

2/8

नगिना फिल्म

जी हां, श्रीदेवी ने अपनी फिल्म नगिना में अपने लुक्स को लेकर बड़ा रिस्क लिया था। नागिना साल 1986 में आई थी जिसमें श्रीदेवी का रोल नागिन का था।

3/8

आंख में दिक्कत

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में श्रीदेवी को अपने लुक के लिए कॉन्टैक्ट लेंस पहने थे और इससे उनकी आंखों को दिक्कत होने लगी थी।

4/8

डॉक्टर्स ने दी चेतावनी

इतना ही नहीं श्रीदेवी को डॉक्टर्स तक ने वॉर्न किया था कि वह कॉन्टैक्ट लेंस यूज ना करें नहीं तो उनकी आंख की रोशनी भी जा सकती है।

5/8

गाना था पॉपुलर

श्रीदेवी की इस फिल्म में परफॉर्मेंस काफी पसंद की गई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म से उनका गाना मैं तेरी दुश्मन भी काफी पॉपुलर था।

6/8

आंख में ड्रॉप डालती थीं

कहा जाता है कि सेट पर श्रीदेवी अपनी आंख में आई ड्रॉप डालती रहती थीं।

7/8

बाकी स्टार कास्ट

फिल्म की बात करें तो इसमें श्रीदेवी के अलावा ऋषि कपूर, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा भी थे।

8/8

लास्ट फिल्म

श्रीदेवी के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह लास्ट साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म मॉम में नजर आई थीं। इसके बाद साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में उनका कैमियो था। इसी साल एक्ट्रेस का निधन हो गया था।