These 10 Superhit Bollywood Movies whose love story remained incomplete Whose Climax Shocked The Audience बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें अधूरी रह गई प्रेम कहानी, शाहरुख-सलमान ने फैंस को खूब रुलाया
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें अधूरी रह गई प्रेम कहानी, शाहरुख-सलमान ने फैंस को खूब रुलाया

बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें अधूरी रह गई प्रेम कहानी, शाहरुख-सलमान ने फैंस को खूब रुलाया

  • आज हम आपको ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें हीरो-हीरोइन आखिरी में मिल नहीं पाते हैं।

Priti KushwahaThu, 13 Feb 2025 03:10 PM
1/11

बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें अधूरी रह गई प्रेम कहानी

वैलेंटाइन डे यानी प्यार का महीना चल रहा है। ऐसे में हर कोई अपने पार्टनर को खास अंदाज में इस दिन की बधाई देने की तैयारी में हैं। इस वैलेंटाइन कईयों को उनका प्यार मिल जाएगा तो कईयों को प्रेम कहानी अधूरी रह जाएगी। बॉलीवुड की कई फिल्मों का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है, जिसके क्लाइमैक्स ने ऑडियंस को शॉक्ड किया था। आज हम आपको ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें हीरो-हीरोइन आखिरी में मिल नहीं पाते हैं।

2/11

वीर जारा

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म वीर जारा के क्लाइमैक्स ने भी दर्शकों की आंखें नम कर दी थी।

3/11

हम दिल दे चुके सनम

सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की फिल्म हम दिल दे चुके सनम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मूवी में सलमान और ऐश्वर्या मिल नहीं पाते हैं, जिसे देखकर सभी इमोशनल हो जाते हैं।

4/11

देवदास

देवदास शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की हिट मूवीज में से है। इस फिल्म में शाहरुख और ऐश्वर्या भी मिल नहीं पाते।

5/11

रांझणा

फिल्म रांझणा में धनुष के शानदार एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। मूवी में सोनम कपूर ने धनुष को अपने प्यार के खूब सपने दिखाए, लेकिन वो सभी झूठे थे। क्लाइमैक्स में धनुष अपने प्यार के लिए सब कुछ जानते हुए भी अपनी जान दे देते हैं।

6/11

आशिकी 2

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' को खूब पसंद किया गया था। लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स ने सभी की आंखों में आंसू ला दिए थे। अंत में हीरो की मौत हो जाती है।

7/11

कल हो ना हो

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म कल हो ना हो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें प्रीति जिंटा और सैफ अली खान भी अहम किरदार में थे। मूवी के अंत में शाहरुख की मौत ने दर्शकों को मायूस कर दिया था।

8/11

तेरे नाम

सलमान खान की फिल्म तेरे नाम ने हर किसी को रुलाया है। मूवी में निर्जला यानी भूमिका चावला की मौत हो जाती है, जिसका दर्द सलमान झेल नहीं पाते हैं।

9/11

जन्नत

इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत ने उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीता। लेकिन फिल्म के अंत में इमरान को गोली लग जाती है और वह मर जाते हैं, जिसे देख दर्शकों को भी झटका लगता है।

10/11

रंग दे बसंती

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती में उनके अलावा कई स्टार्स अहम किरदार में थे। मूवी के क्लाइमैक्स में सभी हीरो की मौत ने सबको शॉक्ड कर दिया था।

11/11

गोलियों की रासलीला रामलीला

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला के क्लाइमैक्स में दोनों की मौत हो जाती है। इस सीन ने दर्शकों को काफी दुखी कर दिया था।