आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनकी ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। इस एक्ट्रेस ने ना सिर्फ 92 साल पहले एक लंबा किस सीन दिया था बल्कि शादीशुदा होने के बावजूद वह एक एक्टर के साथ भाग गई थीं।
हम जिनकी बात कर रहे हैं वह हैं देविका रानी। देविका रानी एक अच्छे परिवार से थीं और 9 साल की उम्र में उन्हें इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल में भेजा गया था। 1982 में वहीं देविका की मुलाकात हिमांशु राय से हुई जो इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर थे और दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने फिर फिल्म कर्मा से डेब्यू किया।
इस फिल्म में दोनों का किस सीन था जो काफी चर्चा में रहा था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक यह बॉलीवुड फिल्म का सबसे लंबा किस सीन था। भले ही दोनों उस वक्त पति-पत्नी थे, लेकिन उस दौरान इस किस सीन से बवाल मच गया था। वहीं फिल्म भारत में बैन भी हो गई थी।
हिमांशु ने फिर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला और इसके जरिए कई हिट फिल्में बनाईं। इनमें से ज्यादातर फिल्मों में देविका ही लीड रोल में थीं। अब इसके बाद इसी प्रोडक्शन हाउस से फिल्म बनी जवानी कि कवा जिसमें देविका के साथ नज्म उल हसन लीड रोल में थे। इस फिल्म के दौरान दोनों की नजदिकियां बढ़ी।
इतना ही नहीं दोनों फिर एक दिन भाग गए। ऐसा कहा जाता है कि देविका ने कंडिशन रखी थी हिमांशु के सामने कि दोनों को बड़ा अमाउंट दें और फिल्म को ज्यादा नुकसान ना हो इसलिए हिमांशु ने देविका को बुला लिया।
हालांकि जैसे ही दोनों वापस आए, हिमांशु ने नज्म को रिप्लेस कर दिया था अशोक कुमार के साथ। दिलीप और देविका ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक देवीका और हिमांशु ने भले ही अपने रिश्ते को ठीक कर लिया था, लेकिन दोनों ने अपने फाइनेंस अलग कर दिए थे। देविका हालांकि हिमांशु की फिल्मों में काम करती रहीं।
इसके बाद हिमांशु की तबीयत खराब होती रही और फिर 1940 में उनका निधन हो गया। देविका ने फिर प्रोडक्शन हाउस को संभाला और कई एक्टर्स जैसे मुमताज, राज कपूर को लॉन्च किया।
हालांकि धीरे-धीरे प्रोडक्शन हाउस गिरता रहा और देविका ने अपने शेयर बेच दिए और फिर रशियन पेंटर से शादी की और हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट हो गईं। वहीं दूसरे पति के निधन के अगले साल देविका की भी मौत हो गई। अब क्योंकि देविका का कोई बच्चा नहीं था तो उनकी सारी प्रॉपर्टी भारतीय सरकार ने ली थी।