Top 7 Amitabh Bachchan and Rekha Superhit Movies List In Silsila Jaya Bachchan Work Together कभी नहीं भुलाई जा सकती रेखा-अमिताभ की ये 7 फिल्में, एक में नजर आईं थीं जया बच्चन
Hindi Newsफोटोमनोरंजनकभी नहीं भुलाई जा सकती रेखा-अमिताभ की ये 7 फिल्में, एक में नजर आईं थीं जया बच्चन

कभी नहीं भुलाई जा सकती रेखा-अमिताभ की ये 7 फिल्में, एक में नजर आईं थीं जया बच्चन

  • अमिताभ बच्चन और रेखा की। दोनों ने एक दो नहीं, बल्कि कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीता।

Priti KushwahaMon, 13 Jan 2025 08:26 PM
1/8

अमिताभ बच्चन और रेखा

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्होंने ने पर्दे पर अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीता है। एक ऐसी ही जोड़ी थी अमिताभ बच्चन और रेखा की। दोनों ने एक दो नहीं, बल्कि कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीता। आज हम आपको रेखा और अमिताभ की ऐसी 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार आपको जरूर देखना चाहिए।

2/8

दो अनजाने

रेखा और अमिताभ की दो अनजाने फिल्म साल 1976 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जो एक करीबी दोस्त के जरिए अपने पति को मारने की कोशिश करने के बाद अलग हो जाते हैं। निर्देशक दुलाल गुहा इस की फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा प्रेम चोपड़ा, प्रदीप कुमार, उत्पल दत्त, ललिता पवार अहम किरदार में थे। इसे IMDB पर 6.7 रेटिंग मिली है।

3/8

खून पसीना

इस फिल्म को अमिताभ और रेखा की सुपरहिट फिल्म के रूप में याद किया जाता है। इस मूवी में बिग बी जोश से एक बाघ से लड़ते हैं। इस फिल्म की कहानी दो सबसे अच्छे दोस्तों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। इस मूवी में अमिताभ बच्चन, रेखा, विनोद खन्ना, निरूपा रॉय, असरानी, ​​अरुणा ईरानी, ​​भारत भूषण, कादर खान अहम किरदार में थे। इसके निर्देशक राकेश कुमार हैं। इसे IMDB पर 6.0 रेटिंग मिली है।

4/8

गंगा की सौगंध

साल 1978 में रिलीज हुई गंगा की सौगंध के निर्देशक वजाहत मिर्जा हैं। इस मूवी में अमिताभ बच्चन, रेखा, अमजद खान, प्राण, आई.एस. जौहर, बिंदु, अंजू महेंद्रू अहम किरदार में हैं। इसे IMDB पर 5.1 रेटिंग मिली है।

5/8

मुकद्दर का सिकंदर

डायरेक्टर प्रकाश मेहरा की मुकद्दर का सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। यह अमिताभ बच्चन और रेखा की सुपरहिट फिल्मों में से है। यह आखिरी फिल्म थी, जिसमें बिग बी और विनोद खन्ना ने एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। मूवी में अमिताभ बच्चन, रेखा, विनोद खन्ना, राखी, रंजीत, अमजद खान अहम किरदार में थे। इसे IMDB पर 7.4 रेटिंग मिली है।

6/8

मिस्टर नटवरलाल

अमिताभ बच्चन, रेखा की मिस्टर नटवरलाल एक ब्लॉकबस्टर मूवी है। ये फिल्म मिस्टर नटवरलाल नाम के एक फेमस भारतीय ठग पर बनी थी। इस मूवी में बिग बी और रेखा के अलावा अजीत, कादर खान, अमजद खान अहम रोल में हैं। इसे IMDB पर 6.5 रेटिंग मिली है।

7/8

सुहाग

अमिताभ बच्चन और रेखा की सुहाग आपको मिस नहीं करना चाहिए। सुहाग साल 1979 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इसमें रेखा अमिताभ के अलावा शशि कपूर, परवीन बॉबी, अमजद खान, निरूपा रॉय, कादर खान लीड रोल में थे। निर्देशक मनमोहन देसाई की इस मूवी को IMDB पर 6.5 रेटिंग मिली है।

8/8

सिलसिला

साल 1981 में रिलीज हुई निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला एक पारिवारिक ड्रामा पर बेस्ड मूवी हैं। इसकी कहानी बेहद ही शानदार है। इसमें रेखा के अलावा अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी नजर आईं थीं। इसके अलावा शशि कपूर और संजीव कुमार भी अहम किरदार में थे। इसे IMDB पर 7.2 रेटिंग मिली है।