धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर पॉपुलर कपल थे। दोनों की जब शादी हुई थी तो उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि अब दोनों के तलाक की खबरें आ रही हैं।
तलाक की खबरों के बीच सब धनश्री के बारे में जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में सर्च कर रहे हैं तो चलिए बताते हैं आपको धनश्री के बारे में।
धनश्री प्रोफेशन से डेंटिस्ट हैं। इसके अलावा उन्हें डांस भी बहुत पसंद है। सोशल मीडिया पर वह अपने डांस से ही पॉपुलर हुई हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
युजवेंद्र भी उनसे डांस के जरिए ही मिले थे। वह उनसे डांस सीखने गए थे और फिर दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई।
धनश्री कई सॉन्ग भी कर चुकी हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ती जा रही है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल होते हैं।
वहीं धनश्री एक बार तब बहुत विवाद में आई थीं जब उन्होंने झलक दिखलाजा शो के अपने कोरियोग्राफर के साथ फोटो शेयर की थी।
धनश्री को सोशल मीडिया पर काफी हेट मिली थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर निराशा भी जताई थी।
बता दें कि इससे पहले साल 2023 में भी दोनों के तलाक की खबरें आई थीं। हालांकि तब क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर सफाई दी थी कि प्लीज हमारे रिलेशनशिप के बारे में अफवाह ना फैलाएं।