Fengshui direction tips to follow while sleeping Fengshui :सोते समय सिरहाना किस दिशा में होना चाहिए?
Hindi NewsफोटोFengshui :सोते समय सिरहाना किस दिशा में होना चाहिए?

Fengshui :सोते समय सिरहाना किस दिशा में होना चाहिए?

  • वास्तु की तरह फेंगशुई में भी दिशाओं को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि व्यक्ति को सोते समय व्यक्ति को शुभ-अशुभ दिशाओं का खास ख्याल रखना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Arti TripathiSun, 15 Dec 2024 07:44 PM
1/9

फेंगशुई टिप्स

वास्तु की तरह फेंगशुई में भी दिशाओं का महत्व है। फेंगशुई के अनुसार, व्यक्ति को सोते समय दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि गलत दिशा में सोने से व्यक्ति को धन, सुख-संपदा में कमी समेत कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

2/9

सोने की सही दिशा

फेंगशुई के अनुसार, व्यक्ति को सोते समय शुभ-अशुभ दिशाओं को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं सोते समय सिरहाना किस दिशा में होना चाहिए?

3/9

दक्षिण दिशा

फेंगशुई के अनुसार, घर के मुखिया का दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेडरूम होना स्वास्थ्यवर्द्धक माना गया है। साथ ही सोते समय सिर हमेशा दक्षिण की तरफ और पैर उत्तर दिशा में होना चाहिए।

4/9

पश्चिम दिशा

फेंगशुई के नियमों के मुताबिक, विद्यार्थियों को सोते समय पश्चिम दिशा में सिरहाना रखना शुभ माना गया है।

5/9

इस दिशा में मुख करके सोएं

फेंगशुई के अनुसार, पूर्व या उत्तर दिशा को करवट लेकर सोने की आदत डालना हितकारी माना जाता है।

6/9

पूर्व दिशा

फेंगशुई के मुताबिक, घर के वृद्धजनों के लिए पूर्व की तरफ सिर होना उत्तम माना गया है। यह आध्यात्मिक चिंतन, ध्यान-साधना और अच्छी नींद के लिए लाभकारी माना गया है।

7/9

इस दिशा में न सोएं

फेंगशुई में उत्तर दिशा में सिरहाना करने से बचना चाहिए। यह दिशा अशुभ मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में सोने की मनाही होती है।

8/9

ईशान कोण व आग्नेय कोण

फेंगशुई के अनुसार, छोटे बच्चों के लिए ईशान कोण व आग्नेय कोण में बेडरूम होना उचित माना जाता है, लेकिन यह स्थान बड़ों के लिए वर्जित है।

9/9

डिस्कलेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।