नेचर लवर्स के लिए बेहतरीन हैं कैंपिंग की ये 4 जगह, मन भाएगा सुंदर नजारा
नेचर लवर है और हमेशा प्रकृति के बीच में रहना पसंद करते हैं तो आप कुछ जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। ये जगह कैंपिंग के लिए फेमस हैं। यहां जानिए नेचर लवर्स के लिए बेहतरीन कैंपिंग डेस्टिनेशन।

आजकल ज्यादातर लोग पहाड़ों पर छुट्टियां बिताने जाना पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ लोग पहाड़ों पर कैंप लगाकर रहना पसंद करते हैं। कैंपिंग में एक अलग ही सुकून है। टेंट लगाकर खुले आसमान के नीचे रात गुजारना बेहद शानदार एक्सपीरियंस है खासकर उन लोगों के लिए जो प्रकृति प्रेमी हैं। वैसे तो भारत में कई जगहों पर आप कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन अगर आप नेचर लवर हैं तो कुछ स्पेशल जगहों को एक्सप्लोर करना बनता है। नेचर लवर्स के लिए भारत में कैंपिंग की कई जगह हैं, जहां का सुंदर नजारा आपके मन जरूर भाएगा।
1) ऋषिकेश
ऋषिकेश को भारत के सबसे फेमस कैंपिंग डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। यहां पर कई तरह की कैंपिंग साइट्स हैं जो नेचर लवर्स के लिए बेस्ट हैं। कैंपिंग के दौरान आप ऐडवेंचर एक्टिविटी जैसे रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, बंजी जम्पिंग और फ्लाइंग फॉक्स का मजा ले सकते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप इस जगह पर कैंपिंग के ऑप्शन को चुनें।
2) स्पीति वैली
स्पीति वैली भारत में एक फेमस कैंपिंग डेस्टिनेशन में से एक है, जो हिमाचल प्रदेश के केलोंग जिले में स्थित है। ट्रेकिंग और ऐडवेंचर के शौकीन लोग इस जगह पर जाएं। अक्टूबर से दिसंबर और मार्च से जून तक का महीना यहां जाने के लिए सबसे अच्छा है।
3) मसूरी
भारत में सबसे फेमस घूमने की जगहों में से एक मसूरी कैंपिंग के लिए अच्छी है। बर्फ से ढके पहाड़ों के शानदार नजारे और ट्रेकिंग के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। अगर आप प्रकृति की खूबसूरती में आराम करना चाहते हैं और बड़े शहरों की हलचल से दूर जाना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है।
4) चंद्रताल झील
हिमाचल प्रदेश में चंद्रताल झील कैंपिंग के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जहां आप सुंदर नजारों से घिरे शानदार कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। यहां से दिखने वाला नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।