बिना फ्रिज में रखे कब तक नहीं खराब होते खीर-सेंवई जैसी दूध से बनी डिशेज, जान लें ये जरूरी बात how long after need to put kheer or milk based dishes in fridge to prevent spoilage, खाना - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाhow long after need to put kheer or milk based dishes in fridge to prevent spoilage

बिना फ्रिज में रखे कब तक नहीं खराब होते खीर-सेंवई जैसी दूध से बनी डिशेज, जान लें ये जरूरी बात

Kheer or seviyan storage guide: दूध को तो ज्यादातर लोग सावधानी के साथ फ्रिज में रख देते हैं लेकिन दूध से जैसे ही कोई डेजर्ट जैसे खीर या सेंवई बनाते हैं तो उसे फ्रिज में नहीं रखते। ऐसे में जानना जरूरी है कि आखिर कब तक इन मिल्क डेजर्ट को फ्रिज में ना रखने से ये खराब नहीं होते।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 10:38 PM
share Share
Follow Us on
बिना फ्रिज में रखे कब तक नहीं खराब होते खीर-सेंवई जैसी दूध से बनी डिशेज, जान लें ये जरूरी बात

दूध को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना जरूरी होता है। लेकिन काफी सारे लोग जब दूध से किसी तरह के डेजर्ट को बनाते हैं तो उसे फ्रिज में डालने को लेकर लापरवाही करते हैं। जैसे खीर, दूध में बनी सेंवई, दूध में बनी दलिया या फिर कोई और डेयरी प्रोडक्ट। ऐसी डिशेज को जब भी बनाए तो उसे सही समय पर फ्रिज में या ठंडी जगह पर स्टोर करना जरूरी है। जिससे कि वो जल्दी से खराब ना हो। जानें खीर जैसे दूध से बनी चीजों को कितनी जल्दी फ्रिज में रखा जाए जिससे कि उसका टेस्ट ना बिगड़े।

ठंडा होते ही रखें फ्रिज में रखें

दूध हो या फिर दूध से बने किसी भी तरह के प्रोडक्ट जैसे खीर, सेंवई, दलिया, पुडिंग या कस्टर्ड, इन सारी चीजों को एक बार बनाकर जल्दी से ठंडा कर के फ्रिज में रख देना चाहिए।

फ्रिज के बाहर दो घंटे से ज्यादा ना रखें

खीर, सेंवई या दूध को ठंडा होने के बाद दो घंटे से ज्यादा फ्रिज के बाहर ना रखें। दो घंटे के बाद दूध में बैक्टीरिया तेजी से पनपना शुरू कर देते हैं। ऐसे में दूध हो या फिर दूध में बनी कोई भी डेजर्ट उसे दो घंटे के अंदर फ्रिज में जरूर रख देना चाहिए। इसके बाद इस डेजर्ट को इस्तेमाल में लाएं। एक बार गर्म होने के बाद ठंडा होते ही दूध और दूध के प्रोडक्ट को ठंडी जगह पर स्टोर कर देना चाहिए।

दो घंटे में फ्रिज में ना रखा तो क्या करें?

अगर दूध को या फिर दूध से बनी खीर, सेंवई, कस्टर्ड जैसी चीजों को दो घंटे के अंदर फ्रिज में नहीं रखा है तो इसे इस्तेमाल कर खत्म कर देना चाहिए। हाई प्रोटीन वाले फूड में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। इसलिए जब भी खीर या दूध की किसी डिश को बनाएं तो इसे दो घंटे के अंदर फ्रिज में रख दें। नहीं तो खाकर खत्म कर दें, जिससे कि खराब खीर या मिल्क प्रोडक्ट को ना कंज्यूम करना पड़े।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।