घर में है शादी तो शोभिता धूलिपाला का ये लुक जरूर देख लें, दिखेंगी गॉर्जियस Sobhita Dhulipala bright red saree with golden blouse perfect inspiration for newly wed women, फैशन - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनSobhita Dhulipala bright red saree with golden blouse perfect inspiration for newly wed women

घर में है शादी तो शोभिता धूलिपाला का ये लुक जरूर देख लें, दिखेंगी गॉर्जियस

Sobhita Dhulipala Photos: सुर्ख लाल साड़ी में रिसेप्शन पार्टी के लिए रेडी शोभिता धूलिपाला का लुक काफी गॉर्जियस है। जिसे देखकर न्यू ब्राइड्स इंस्पायर हो सकती है। मिनिमम और एलिगेंस वाले इस लुक को आसानी से कॉपी किया जा सकता है।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 10:59 PM
share Share
Follow Us on
घर में है शादी तो शोभिता धूलिपाला का ये लुक जरूर देख लें, दिखेंगी गॉर्जियस

शोभिता धूलिपाला का लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है। पति नागा चैतन्य के भाई के रिसेप्शन में सु्र्ख लाल साड़ी में रेडी शोभिता किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रहीं। वहीं उनका ये लुक उन गर्ल्स के लिए भी इंस्पिरेशन है जो शादी के बाद किसी फंक्शन में रेडी होना चाहती है। गॉर्जियस एंड मिनिमम लुक के साथ अपनी नई शादी का हिंट देते हुए रेडी होना है तो शोभिता के इस लुक को जरूर कॉपी कर लें। देखें क्या है शोभिता के लुक की खासियत।

सुर्ख रेड साड़ी ने चुराई लाइमलाइट

रिसेप्शन पार्टी में शोभिता धूलिपाला ने ब्राइट रेड कलर की साड़ी को चुना। सैटिन सिल्क फैब्रिक की साड़ी जिस पर स्लीक गोल्डन बॉर्डर लगा है। मिनिमल येट एलिगेंट लुक दे रहा। वहीं साथ में मैच किया हैवी गोल्डन हैंगिग्स वाला ब्लाउज साड़ी को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है।

हॉल्टर नेक ब्लाउज ने बनाया ग्रेसफुल साड़ी लुक

डीप नेकलाइन या फिर स्ट्रैपी स्लीव की बजाय साड़ी के साथ मैच किए हॉल्टर नेक ने इस लुक को और भी ज्यादा खास बना दिया है। वहीं ब्लाउज पर बना हैवी एंब्रायडरी पूरी तरह से शो हो रहा।

शोभिता धूलिपाला

मेकअप था मिनिमम

ब्राइट रेड साड़ी को हाईलाइट करने के लिए शोभिता ने मेसी हाई लो बन हेयरस्टाइल बनाया था। जबकि न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ ब्लैक आई लाइनर और पिंक रोजी चिक्स खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी दिख रहे हैं। वहीं इस लुक के साथ किसी भी तरह की हैवी ज्वैलरी को डिच कर केवल स्टड ईयररिंग्स को कैरी किया है। जिससे ये लुक और भी ज्यादा स्पेशल बन गया है।

न्यू ब्राइड्स के लिए परफेक्ट

अगर आप भी किसी शादी में शरीक होने के लिए ऐसे लुक की तलाश में हैं जो ना हैवी दिखे और आप पर नई नवेली दुल्हन का ग्लो भी नजर आए तो इस लुक को आसानी से कॉपी किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।