from rajiv gandhi to s jaishankar these leaders married to foreigners राजीव गांधी से लेकर एस जयशंकर तक, इन नेताओं ने की विदेशी महिलाओं से शादी
Hindi Newsफोटोराजीव गांधी से लेकर एस जयशंकर तक, इन नेताओं ने की विदेशी महिलाओं से शादी

राजीव गांधी से लेकर एस जयशंकर तक, इन नेताओं ने की विदेशी महिलाओं से शादी

  • कहा जाता है कि मोहब्बत को सरहदों में बांधा नहीं जा सकता। भारत के कई ऐसे राजनेता हैं जिन्हें विदेशी महिलाओं से प्यार हो गया और फिर उन्होंने शादी भी रचा ली। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

Ankit OjhaSun, 6 April 2025 10:00 AM
1/8

राजीव गांधी

देश की राजनीति में सोनिया गांधी एक बड़ा नाम हैं। यूपीए अध्यक्ष रहते हुए उनके गठबंधन की देश में 10 साल सरकार रही। इसके अलावा वह लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इटली की रहने वाली सोनिया माइनो से 1968 में शादी की थी। सोनिया गांधी एक रोमन कैथलिक परिवार से ताल्लुक रखती थीं। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई की दौरान राजीव गांधी और सोनिया गांधी की मुलाकात हुई थी।

2/8

भारत में रच बस गईं सोनिया गांधी

1968 में दोनों की शादी हुई और इसके बाद सोनिया गांधी भारत में ही रच बस गईं। राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी ने ही कांग्रेस को संभाला। सोनिया गांधी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की परवरिश की जो कि आज राजनीति में बड़ा नाम हैं।

3/8

फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने 1968 में ब्रिटिश मूल की नर्स मोली से 1968 में शादी की थी। उमर अब्दुल्ला सहित उनके चार बच्चे हुए। उमर अब्दुल्ला की तीन बहनें हैं जिनका नाम साफिया, हिना और सारा है।

4/8

एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापानी मूल की महिला क्योको से शादी की है। डिप्लोमैट से राजनेता बने एस जयशंकर की पहली शादी शोभा से हुई थी। दोनों की मुलाकात जेएनयू में हुई थी। शोभा की कैंसर से मौत हो गई।

5/8

तोक्यो में हो गया प्रेम

इसके बाद उन्होंने तोक्यो में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रहने के दौरान क्योको से शादी की। उनकी शादी को 25 साल हो गए हैं। उनके तीन बच्चे हैं जिनके नाम ध्रुव, अर्जुन और मेधा हैं।

6/8

पवन कल्याण

दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण ने रूस की रहने वाली एना लेजनेवा से शादी की है। 2011 में एक फिल्म में दोनों साथ में काम कर रहे थे। उस दौरान पवन कल्याण का दूसरी बार तलाक हुआ था और वह कठिन समय से गुजर रहे थे। एना और पवन की दोस्ती प्यार में बदल गई और 2013 में दोनों ने शादी कर ली।

7/8

शशि थरूर

कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर की शादी एक कनाडाई डिप्लोमैट क्रिस्टा गिल्स से हुई थी। वह तिलोत्तमा मुखर्जी से तलाक के बाद उनकी दूसरी पत्नी थीं।

8/8

तीन शादियां

उनकी दूसरी शादी 2007 से 2010 तक ही चली। बाद में सुनंदा पुष्कर से उन्होंने शादी की। सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।