Khushboo Yadav Wins Silver Medal in 23rd UP State Junior Athletics Championship खुशबू यादव ने जीता रजत पदक, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsKhushboo Yadav Wins Silver Medal in 23rd UP State Junior Athletics Championship

खुशबू यादव ने जीता रजत पदक

Ghazipur News - सैदपुर की टाउन नेशनल इंटर कॉलेज की छात्रा खुशबू यादव ने प्रयागराज में आयोजित 23वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। कोच डॉ. रुद्रपाल यादव ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 9 June 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
खुशबू यादव ने जीता रजत पदक

सैदपुर। नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज की छात्रा खुशबू यादव ने 23वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रयागराज में पैदल चाल में रजत पदक जीत जनपद नाम किया रोशन। 23वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में सोमवार से किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन टाऊन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर की छात्रा खुशबू यादव ने 10 हजार मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। खुशबू को प्रशिक्षित करने वाले कोच डॉ. रुद्रपाल यादव ने बताया की वह बहुत ही होनहार एथलीट है। कहा कि उसका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।

खुशबू की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, टाऊन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय खेल प्रमुख आकाश सिंह सहित अनिल कुमार विश्वकर्मा, प्रबंधक सनद कुमार पांडेय, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शिवप्रकाश यादव, प्रभात राय सहित सभी लोगों ने खुशबू और विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रुद्रपाल यादव को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।