इंसान लगातार ऐसे इनोवेशंस कर रहा है, जिससे उसकी जिंदगी आसान हो। हालांकि कई टूल्स दोधारी तलवार की तरह हैं और उनका गलत इस्तेमाल खुद इंसानों को पूरी तरह खत्म तक कर सकता है। हम यहां पांच ऐसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की जानकारी दे रहे हैं, जो अपनी क्षमताओं के चलते इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
AI बहुत सी चीजों को आसान बनाता है, लेकिन अगर इसका गलत इस्तेमाल हो या यह कंट्रोल से बाहर हो जाए, तो यह खतरनाक हो सकता है। डीपफेक टेक्नोलॉजी से गलत जानकारी फैलाने और झूठे वीडियो बनाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो दंगों और युद्ध तक की वजह बन सकती हैं।
CRISPR जैसी कुछ टेक्नोलॉजी जीन को एडिट करने की अनुमति देती हैं, जिससे बीमारियों का इलाज संभव है। हालांकि, इससे 'डिजाइनर बेबीज' या जैविक हथियार जैसे खतरनाक रिजल्ट्स भी सामने आ सकते हैं।
स्वचालित ड्रोन और रोबोट का प्रयोग निगरानी से लेकर युद्ध तक में हो रहा है। अगर ये तकनीक गलत हाथों में चली जाए या इनमें कोई तकनीकी गड़बड़ी आ जाए, तो ये बिना कंट्रोल के बड़ी तबाही मचा सकते हैं।
साइबर अटैक्स के जरिए किसी देश की अर्थव्यवस्था, पावर ग्रिड, स्वास्थ्य सेवा या सैन्य सिस्टम को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। रैंसमवेयर, डाटा चोरी और सरकारी नेटवर्क को ठप करने जैसी घटनाएं बड़ी समस्याएं बन रही हैं।
न्यूक्लियर एनर्जी का इस्तेमाल बिजली बनाने के लिए किया जा सकता है, लेकिन इसका उपयोग परमाणु हथियारों में भी होता है। अगर ये हथियार किसी आतंकी संगठन या गलत हाथों में चले जाएं, तो करोड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।