7 best fancy fashion trends to style a long kurti designs with jeans to have stylish designer look जींस के साथ कैरी किए गए ये 7 लॉन्ग कुर्ती डिजाइन, स्टाइल को देंगे एक फ्रेश लुक
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलजींस के साथ कैरी किए गए ये 7 लॉन्ग कुर्ती डिजाइन, स्टाइल को देंगे एक फ्रेश लुक

जींस के साथ कैरी किए गए ये 7 लॉन्ग कुर्ती डिजाइन, स्टाइल को देंगे एक फ्रेश लुक

अगर आप रोज-रोज जींस के साथ वही पुराने टॉप पहनकर बोर हो चुकी हैं और अब अपने लुक को बदलने के लिए कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो जींस के साथ ट्राई करें ये 7 तरह के लॉन्ग कुर्ती डिजाइन।

Manju MamgainThu, 5 June 2025 06:02 PM
1/7

जींस के साथ ट्राई करें 7 तरह के लॉन्ग कुर्ती डिजाइन

फैशन की दुनिया का ट्रेंड हर रोज बदलता रहता है। महिलाओं के लिए तो यह किसी एडवेंचर से कम नहीं है। फिर चाहे बात मेकअप की हो, हेयर एक्सेसरीज या फिर नए आउटफिट की, महिलाएं खुद को स्टाइलिश बनाए रखने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। फैशन जगत में हर उम्र की महिलाओं के बीच कुर्तियों का ट्रेंड हमेशा से बना रहा है। हालांकि कोई भी कुर्ती तभी पहनी हुई अच्छी लगती है, जब उसे सही फिटिंग और डिजाइन के साथ कैरी किया गया हो। तो खुद को स्टाइलिश और मॉर्डन लुक देने के लिए आइए जानते हैं जींस के साथ किस तरह के लॉन्ग कुर्ती डिजाइन आजकल ट्रेंड में हैं। Pic Credit: Pinterest

2/7

कुर्ते की लंबाई सही रखें

घुटने तक या उससे हल्की नीचे लंबी कुर्ती जींस के साथ पहनी हुई काफी अच्छी लगती है। इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा बहुत लंबी या बहुत छोटी कुर्ती पहनने से बचें। Pic Credit: Aziz Kouser Pinterest

3/7

रंग का रखें ध्यान

लंबी कुर्ती को जींस के साथ पहनते समय आप कलर कॉम्बिनेशन का भी खास ख्याल रखें। इसके लिए आपको इस फैशन टिप का खास ध्यान रखना है कि हमेशा हल्के रंग की कुर्ती के साथ गहरे रंग की जींस और हल्के रंग की जींस के साथ गहरे रंग की कुर्ती पहनें। आप चाहे तो कुर्ती के रंग से मैच करता हुआ एक दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। Pic Credit: Fashion world Pinterest

4/7

कुर्ती का डिजाइन ऐसा चुनें

साइड-स्लिट कुर्ती जींस के साथ पहनी हुई लड़कियों को मॉर्डन और स्टाइलिश लुक देती हैं। जबकि फ्लोरल या एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्ती पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट रहती हैं। Pic Credit: kinjal singhal Pinterest

5/7

फ्रंट कट कुर्ती

फ्रंट कट कुर्ती मॉर्डन लुक के साथ एक आकर्षक लुक भी देती है। जो आपके स्टाइल को कूल दिखाने में मदद करता है। Pic Credit: Pinterest

6/7

चिकनकारी कुर्ती

आप जींस के साथ इस तरह चिकनकारी कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। ये कुर्तियां हमेशा फैशन ट्रेंड में बनी रहती हैं। आप इन कुर्तियों को ऑफिस, कॉलेज या फिर ट्रैवल करते समय कैरी कर सकती हैं। Pic Credit: 𝖘𝖔𝖚𝖑 𝖖𝖚𝖊𝖊𝖓 Pinterest

7/7

स्ट्रेट लेयर जींस

स्ट्रेट लेयर जींस के साथ आप फ्लेयर्ड कुर्ती, ए-लाइन कुर्ती या स्ट्रेट कट कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं। फ्लेयर्ड कुर्ती पहनने से ना सिर्फ आपका लुक अच्छा लगेगा बल्कि जींस के साथ यह पहनने में बेहद आरामदायक भी होती है। बात अगर ए-लाइन कुर्ती की करें तो यह अपने आकर्षक लुक की वजह से फैशन प्रेमियों को काफी पसंद आती है। Pic Credit: Suvarna Reddy Pinterest